फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Needle turns towards local miscreants in Axis Bank robbery of Dobh village

Rohtak News: डोभ गांव के एक्सिस बैंक डकैती में स्थानीय बदमाशों की ओर घूमी सुई

Mon, 12 Aug 2024 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Needle turns towards local miscreants in Axis Bank robbery of Dobh village
रोहतक। बहु अकबपुर थानाक्षेत्र के डोभ गांव में 25 जुलाई को हुई एक्सिस बैंक में पौने साल लाख रुपये की डकैती में पुलिस अब स्थानीय संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। करीब 15 दिन की जांच पड़ताल में पुलिस दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान का कोई कनेक्शन नहीं मिला है। अब बैंक कर्मियों की स्थानीय भाषा को आधार बनाते हुए आसपास के बदमाशों पर संदेह की सुई घूम गई है।
विज्ञापन

दरअसल, 25 जुलाई को घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो थी कई दृष्टिकोण से जांच पड़ताल की थी। इन बदमाशों को दिल्ली, यूपी और राजस्थान के अलावा हरियाणा के दूसरे शहरों का मानकर उनकी तलाश शुरू की गई थी। मगर 15 दिन तक दूसरे राज्यों की खाक छानने के बाद पुलिस अधिकारी अब कैशियर की बताई बात पर जांच घुमा दी है। घटना के बाद कैशियर अक्षय ने बताया था कि बदमाश स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे। इसलिए अब पुलिस ने डोभ और आसपास के संदिग्ध युवकों की ओर जांच को घुमा दिया है। सीआईए-दो आजाय सिंह नैन ने बताया कि कई प्रदेशों में जांच पड़ताल की, लेकिन कोई लिंक नहीं मिल सका है। अब कैशियर के बताए अनुसार स्थानीय संदिग्धों की ओर जांच शुरू कर दी है। जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed