{"_id":"69bb0be7a6238ab4d708bcf1","slug":"navratri-starts-today-temples-decorated-ghata-installation-done-at-religious-places-rohtak-news-c-17-roh1020-825627-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नवरात्र आज से...मंदिर सजे, धार्मिक स्थलों पर हुई घट स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नवरात्र आज से...मंदिर सजे, धार्मिक स्थलों पर हुई घट स्थापना
विज्ञापन
नवरात्र पूजा सामग्री खरीदते हुए
रोहतक/सांपला। नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। दुर्गा भवन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, माता मंदिर सहित अनेक मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है। बुधवार को शहर के दो धार्मिक स्थलों में घट स्थापना की गई और पूजा अर्चना के साथ नवरात्र शुरू हुए।
बुधवार को अमावस्या पर ही गोकर्ण तीर्थ स्थित लक्ष्मणपुरी डेरा व सर्कुलर रोड स्थित स्वामी बालकपुरी डेरे में मंत्रोच्चारण के साथ घट स्थापना की गई। इन दोनों धार्मिक स्थलों पर अमावस्या पर ही नवरात्र का शुभारंभ किया गया। शहर में 19 मार्च से नवरात्र शुरू होंगे।
नवरात्र को लेकर शहर के किला रोड, गांधी कैंप, प्रताप मार्केट, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, दुर्गा कॉलोनी मार्केट सहित तमाम बाजारों में चहल पहल रही और श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। सांपला, कलानौर, महम व लाखनमाजरा में भी नवरात्र पर बाजारों में श्रद्धालु उमड़े।