फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Navratri is of meditation, not of celebration: Sadhvi

साधना की नवरात्रि है, उत्सव की नहीं : साध्वी

Tue, 09 Jul 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Navratri is of meditation, not of celebration: Sadhvi
08सीटीके53...माता दरवाजा के पास ​स्थित संकट मोचन मंदिर में पाठ करती श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। माता दरवाजा चाैक स्थित संकट मोचन मंदिर में गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। पाठ करने से शांति, धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साध्वी मानेश्वरी देवी ने भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा कि गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि माघ माह की गुप्त नवरात्रि का खास महत्व रहता है। यह साधना, दान, पुण्य और पूजा का माह है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्रि का महत्व यानि गुप्त अर्थात छिपा हुआ। इस नवरात्रि में गुप्त विद्याओं की सिद्धि हेतु साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधनाओं का महत्व होता है और तंत्र साधना को गुप्त रूप से ही किया जाता है। इसीलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इसमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है। साधकों को इसका ज्ञान होने के कारण या इसके छिपे हुए होने के कारण इसको गुप्त नवरात्र कहते हैं। यह साधना की नवरात्रि है उत्सव की नहीं। इसलिए इसमें खास तरह की पूजा और साधना का महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed