फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind will bring 'Chief Minister Sadbuddhi Kanwar Yatra' from Haridwar

हरिद्वार से ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लाएंगे नवीन जयहिंद

Sun, 17 Jul 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind will bring 'Chief Minister Sadbuddhi Kanwar Yatra' from Haridwar
पत्रकारों से वार्ता करते नवीन जय हिंद। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। प्रदेश की सुख शांति व भाईचारे के साथ मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लाने का निर्णय लिया है। यह यात्रा 18 जुलाई को हरकी पौड़ी से शुरू होकर यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गोहाना होते हुए 26 जुलाई को रोहतक पहुंचेगी। यहां शिवरात्रि के दिन पहरावर में बनने वाले भगवान परशुराम मंदिर के भवन के शिलान्यास के साथ ही भगवान भोलेनाथ के प्रतीक त्रिशूल व भगवान परशुराम के प्रतीक फरसे पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा। यहां सुख शांति व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की भगवान से मनोकामना की जाएगी। यह कहना है आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद का। वे शनिवार को सेक्टर छह स्थित बाग में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच मुद्दों को लेकर ‘मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कांवड़ यात्रा’ लाई जा रही है। इसमें पहला मुद्दा मुख्यमंत्री से गौड़ संस्था को 100 करोड़ देने का है। इससे संस्था के स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बन सकेंगे। इनका 37 बिरादरियों को लाभ मिलेगा। दूसरा मुद्दा प्रदेश में चरम पर पहुंची बेरोजगारी कम करने व युवाओं को रोजगार देने का है। प्रदेश में करीब 25 लाख बेरोजगार हैं। सरकार विभागों में रिक्त पड़े करीब पांच लाख पदों को नहीं भर रही है। इस कारण प्रदेश बेरोजगारी में पहले स्थान पर है। तीसरा मुद्दा अपराध में कमी लाने का है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश में युवा अपराध की तरफ जा रहे हैं। विधायकों को मिलने वाली धमकी इसका उदाहरण है। विधायकों का प्रदेश में यह हाल है तो जनता की सुनवाई कौन करेगा। विधायकों को तो एके-47 की सुरक्षा मिल जाएगी, आम जनता किसके भरोसे रहेगी।
विज्ञापन

चौथा मुद्दा प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का है। प्रदेश भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर है। एचपीएससी घोटाला, फार्मेसी घोटाला मात्र छोटे घोटाले हैं। प्रदेश के हर विभाग में कमीशन का खेल जारी है। पांचवां मुद्दा नशे पर लगाम लगाना है। दूध-दही का खाना वाले प्रदेश में नशा युवाओं को निगल रहा है। इस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। इन मुद्दों को लेकर ही यह कांवड़ा यात्रा लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को कांवड़ लाने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि कांवड़ लाने से भगवान सद्बुद्धि देता है। गंगा में डुबकी लगाकर पाप कट जाते हैं। इसलिए नेता प्रतिपक्ष एवं विपक्ष सरकार की गलत नीतियों का विरोध नहीं कर रहा है। ऐसे विपक्ष का क्या लाभ। इसलिए पूर्व सीएम भी कांवड़ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed