फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind reached the police station in Rohtak to file a case against Haryana CM

हरियाणा: भाजपा सांसद के आरोपों के आधार पर सीएम के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे जयहिंद, दी लिखित शिकायत

Sat, 11 Jun 2022 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 09:35 PM IST
सार

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लिखित में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि 2016 में हुए दंगों की भी नए सिरे से जांच होनी चाहिए। थाना प्रभारी बोले कि शिकायत मिली है, आला अधिकारियों को अवगत करवाऊंगा।

विज्ञापन
Naveen Jaihind reached the police station in Rohtak to file a case against Haryana CM
रोहतक के सिविल लाइन थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ थाना प्रभारी को शिकायत देते नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शनिवार को रोहतक में सिविल लाइन थाने में पहुंचे और भाजपा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के आरोपों को आधार बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इसके लिए लिखित में शिकायत पत्र सिविल लाइन थाना प्रभारी को सौंपा गया। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत ले ली है, जिसके बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


सुबह करीब सवा 11 बजे थाने पहुंचे नवीन जयहिंद ने प्रभारी को लिखित पत्र दिया, जिसमें लिखा है कि, सांसद अरविंद शर्मा का आरोप था कि मुख्यमंत्री ने ली गई शपथ का पालन नहीं किया है। क्या द्वेष की भावना रखते हुए पहरावर की जमीन नहीं दी जा रही है। दूसरा, सांसद ने जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


जबकि प्रदेश की जनता पहले ही जातिवाद के दंगे देख चुकी है। चार बार के सांसद द्वारा इस तरह के आरोप लगाना मामूली बात नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने के आरोप लगाए। जयहिंद द्वारा पुलिस को सौंपे पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री पर अगर ये आरोप सिद्ध होते हैं तो जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 125 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में सांसद को लिखा तसदीक कर्ता, हस्ताक्षर नहीं 
पुलिस थाने में नवीन जयहिंद ने जो शिकायत पत्र दिया है, उसमें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को तसदीककर्ता लिखा है, लेकिन उस पर सांसद के हस्ताक्षर नहीं है। जब मीडिया ने जयहिंद से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सांसद ने खुद ही ये सभी आरोप लगाए थे। ऐसे में हस्ताक्षर की जरूरत कहां रह गई। 


राज्यसभा चुनाव पर बोले जयहिंद, करोड़ों का खेल हुआ 
नवीन जयहिंद ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि चुनाव में करोड़ों का खेल हुआ है। जीतने वालों के साथ-साथ वोट डालने वाले भी खुश हैं। हालांकि जयहिंद ने अपने इस आरोप को लेकर कोई सबूत मीडिया को नहीं दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed