रोहतक: नवीन जयहिंद की सरकार से अजीब मांग, बोले- सरकारें कश्मीरी पंडितों की नहीं कर सकतीं रक्षा तो उन्हें दे एके-47
जयहिंद ने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों के नाम से वोट मांगती है। जब वोट मिल जाएं तो उन लोगों की रक्षा करना भी सरकार का फर्ज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कश्मीर में कोई कश्मीरी पंडित या हिंदू मारा जाता है तो यह जम्मू-कश्मीर को नियंत्रित करने वाली सरकार की जिम्मेदारी है। यह कहना है नवीन जयहिंद का। कश्मीरी पंडितों की हत्याओं को रोकने के लिए जयहिंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपील की है कि अगर केंद्र व राज्य सरकार कश्मीरी पंडितों की रक्षा नहीं कर सकती हैं तो सभी पंडितों को एके 47 दी जाए, ताकि वे खुद अपनी रक्षा कर सकें।
जयहिंद ने कहा कि सरकार कश्मीरी पंडितों के नाम से वोट मांगती है। जब वोट मिल जाएं तो उन लोगों की रक्षा करना भी सरकार का फर्ज है।
आज शिवाजी कॉलोनी थाने में पेश होंगे नवीन जयहिंद
गांव पहरावर में ब्राह्मणों की जमीन विवाद को लेकर हरियाणा पुलिस प्रशासन की ओर से लगाई गई विभिन्न धाराओं के तहत थाने में बुलावे के लिए नवीन जयहिंद को नोटिस दिया गया था। जयहिंद शनिवार को शिवाजी कॉलोनी थाने में पेश होंगे। जयहिंद का कहना है कि ब्राह्मणों की एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। बल्कि 22 मई को उस जमीन पर परशुराम जयंती मनाएंगे।