{"_id":"63a5d88762d2e203e457bb6c","slug":"naveen-jaihind-came-out-of-sunaria-jail-on-friday-after-getting-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जेल से बाहर आया जयहिंद, बोला- विपक्ष को फाइल का डर दिखाकर चुप करवा दिया, मैं विधानसभा तक जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: जेल से बाहर आया जयहिंद, बोला- विपक्ष को फाइल का डर दिखाकर चुप करवा दिया, मैं विधानसभा तक जाऊंगा
Fri, 23 Dec 2022 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:04 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शुक्रवार को सुनारिया जेल से बाहर आकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत भी की।
विज्ञापन
जेल से बाहर आए नवीन जयहिंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक पीजीआई व सिंचाई विभाग के अलावा पानीपत के केस में जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद शुक्रवार को सुनारिया जेल से बाहर आए। मानसरोवर पार्क के नजदीक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद जयहिंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विपक्ष को फाइलों का डर दिखाकर चुप करवा दिया, लेकिन मैं चुप होने वाला नहीं। विधानसभा के बाहर जाकर जनता के मुद्दे उठाऊंगा।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम पांच बजे समर्थक जयहिंद को लेकर सुनारिया जेल से रोहतक शहर में पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए जयहिंद ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ झूठे केस बनाकर जनहित की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन वे बेरोजगार युवाओं और प्रदेश की जनता के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ऐसे-ऐसे खुलासे करेंगे कि सरकार की नींद उड़ जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य विज्ञान विवि में नर्सिंग की काउंसिलिंग के दौरान अधिकारी से मारपीट व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 15 दिसंबर को नवीन जयहिंद को गिरफ्तार किया था। साथ ही रोहतक व पानीपत पुलिस ने पहले से दर्ज दो मामलों में प्रोडक्शन वारंट मांगा था। तीनों केसों में जमानत मिलने के बाद जयहिंद शुक्रवार को जेल से जमानत पर बाहर आए हैं।
विज्ञापन