{"_id":"6aa71189889a1b470c0966a4","slug":"national-level-wrestlers-training-at-the-sports-nursery-in-titauli-village-rohtak-news-c-17-roh1019-920451-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टिटौली गांव की खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे राष्ट्रीय स्तर के पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टिटौली गांव की खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे राष्ट्रीय स्तर के पहलवान
विज्ञापन
40 नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले के गांव टिटौली स्थित एक निजी खेल अकादमी में संचालित कुश्ती की खेल नर्सरी में नन्हें पहलवान रोजाना पसीना बहाते हैं। यहां 25 बच्चे सुबह-शाम कुश्ती के दांव-पेच सीखते और अभ्यास करते हैं। वर्ष 2022-23 के बाद यह नर्सरी वर्ष 2026-27 में दोबारा संचालित हुई है। नर्सरी में पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं।
यहां सभी पहलवान फ्रीस्टाइल कुश्ती का अभ्यास करते हैं। हाल ही में आयोजित स्कूली खेलों में भी नर्सरी के पहलवानों ने भाग लिया। इनमें 11 जिला स्तरीय और तीन राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं। नर्सरी में आसपास के कई गांवों से खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। सांघी, खिड़वाली, जिंद्रान, सिसरौली, जसिया, समर गोपालपुर और चमरिया गांव के पहलवान यहां प्रशिक्षण लेते हैं। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं।
15 वर्षीय अंतिम 43 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। वह करीब पांच साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। 16 वर्षीय तमन्ना भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और करीब चार साल से अभ्यास कर रही हैं। 14 वर्षीय अंश तीन बार स्कूली नेशनल खेल चुके हैं। ये तीनों खिलाड़ी इस बार आयोजित स्कूली खेलों में राज्य स्तर पर रोहतक का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन खेलों में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
वर्जन
मैंने 2025 में आयोजित स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 51 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। मैं पिछले चार साल से कुश्ती का अभ्यास कर रहा हूं। आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। अमन, पहलवान
मैंने 2024 में आयोजित स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। मैं पिछले चार साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही हूं। आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। खुशी, पहलवान