फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   national kabbadi player deepak case: police taking action after post mortem

परिजन पहुंचे पुलिस के पास, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

Tue, 22 Dec 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
धामड़ निवासी नेशनल कबड्डी खिलाड़ी दीपक की मौत के मामले में पुलिस एक दिन बाद भी तय नहीं कर सकी है कि उसने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या हुई। वहीं, मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेक र परिजनों सहित ग्रामीण सोमवार को सिटी थाना पहुंचे।
विज्ञापन


 यहां पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं परिजनों ने पुलिस से उसकी आत्महत्या से जुड़े सबूत मांगे। मगर पुलिस के पास कुछ नहीं मिला। साथ ही पुलिस अभी तक वारदात के प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद नहीं कर सकी है। जब मामले में डीएसपी पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


 अभी तक उसके मर्डर से जुड़ा कोई पहलु सामने नहीं आ सका है। वहीं परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि रविवार तड़के लाढौत रोड पर नेशनल कब्बड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा का शव मिला था। संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से दीपक की मौत हो गई थी। परिजनों ने दीपक की मौत को मर्डर का मामला बताया था तो पुलिस का कहना था कि उसने सुसाइड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed