{"_id":"685842010a13cdd611013f5c","slug":"national-integration-world-maha-sammelan-will-be-held-in-pune-rohtak-news-c-17-roh1020-677296-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुणे में होगा राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुणे में होगा राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन
विज्ञापन
रोहतक। राज्य सरकार बसंत पंचमी पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे। यह मांग केंद्र सरकार तक भी विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जा रही है। यह कहना है रोहिला संस्था हरियाणा की उपाध्यक्ष सुशीला अपूर्वा का।
पुणे में जनवरी में होने वाले संत शिरोमणि नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन की तैयारियों की बैठक से लौट कर रविवार को अपने बयान में उन्होंने यह जानकारी साझा की।
संस्था की उपाध्यक्ष ने कहा कि इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए हरियाणा से भारी संख्या में रोहिल्ला शिंपी, दर्जी, छिपा, टांक, मेहरू आदि खापों के लोग शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा कर उन्हें राष्ट्रीय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस निमंत्रण अभियान की शुरुआत रोहतक से की जाएगी। राष्ट्रीय एकात्मता सम्मेलन के माध्यम से रोहिल्ला समाज के लोग राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे व अपनी मांगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेंगे।