फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   national health mission employees on strike, case, road jaam, protest, suspend

एनएचएम कर्मचारियों को जाम लगाना पड़ा भारी, 155 पर मुकदमा

Thu, 03 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 03 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
  national health mission employees on strike, case, road jaam, protest, suspend
पुलिस के साथ भी काफी देर तक हुई थी खींचतान, सिटी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : amar ujala
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मियों को रोड जाम करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने कर्मियों के पांच नेताओं को नामजद करते हुए 155 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनको नामजद किया गया है, उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी ने मंगलवार को दिल्ली-हिसार रोड पर जाम लगाया था और उसे खुलवाने गई पुलिस के साथ काफी देर तक खींचतान हुई थी। पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है और इस मामले में जांच करने के बाद गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और हड़ताल पर चल रहे हैं। इसको लेकर ही सोमवार की शाम को एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन पदाधिकारियों व सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं की बैठक हो रही थी। जिनको पुलिस ने सुखपुरा चौक पर नजरबंद कर दिया था। जिसका पता चलने पर मंगलवार को एनएचएम व अन्य कर्मियों का गुस्सा भड़क गया और वह सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में जाने लगे। जिनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस के साथ काफी खींचतान हुई। पुलिस के साथ कर्मचारियों की हाथापाई हुई तो उन्होंने दिल्ली-हिसार रोड पर जाम लगा दिया। कर्मचारी कई घंटे तक सड़क पर धरना देकर बैठे रहे, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने उनको उठाने का प्रयास किया तो फिर से नोकझोंक हुई। पुलिस ने उस समय किसी तरह जाम खुलवा दिया। लेकिन इस मामले में मंगलवार की देर रात कर्मचारी नेताओं महेंद्र प्रताप, सतीश, विनोद, सविता, प्रतिभा को नामजद करने के अलावा 150 अज्ञात महिला-पुरूष कर्मियों के खिलाफ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मियों व अन्य ने रोड जाम किया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इस तरह इन लोगों ने कानून का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल सिंह, जांच अधिकारी सुखपुरा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed