फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National fair will be held in Agroha Dham on 10th November: Goyal

10 नवंबर को अग्रोहा धाम में लगेगा राष्ट्रीय मेला : गोयल

Fri, 25 Oct 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
National fair will be held in Agroha Dham on 10th November: Goyal
झज्जर। अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता एवं अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 10 नवंबर को अग्रोहा धाम में राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा व पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भाग लेंगे। यह मेला अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में 10 नवंबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान का कार्यक्रम होगा। उसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी और छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल महासम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि इस मेले में अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक व एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र गोयल आदि अतिथिगण के तौर पर उपस्थित रहेंगे। देश के जाने माने भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed