{"_id":"c7a64a1494fe7e2041125f6a70df403a","slug":"national-championship-talent-junior-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियनशिप से नहीं टैलेंट हंट से होगा राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंपियनशिप से नहीं टैलेंट हंट से होगा राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग टीम का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन टैलेंट हंट से किया जाएगा।
बॉक्सिंग इंडिया फेडरेशन के बर्खास्त होने के चलते काम देख रही एडहॉक कमेटी ने ये फैसला लिया है। माना जा रहा है कि बर्खास्त बॉक्सिंग इंडिया साख बचाने के लिए ये कदम उठा रही है।
अभी तक बॉक्सिंग टीम का चयन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप से होता रहा है। लेकिन पिछले 3 वर्षों की तरह इस साल भी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप नहीं हो पाएगी।
टैलेंट हंट में स्कूली बॉक्सराें को भी न्यौता दे सकते हैं। विश्व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2 सितंबर से शुरू होनी है।
लगातार चौथे साल रद हुई नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप
अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से हरेक दो साल पर विश्व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप करवाई जाती है। नियम मुताबिक प्रत्येक देश विश्व चैंपियनशिप से पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवा अपने टॉप मुक्केबाजाें को इसमें भेजते हैं। अब बॉक्सिंग इंडिया के पास इतना समय नहीं बचा है कि आनन-फानन में राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाई जा सके। ऐसे में अपनी खाल बचाने को बॉक्सिंग इंडिया अब टैलेंट हंट जैसे तरीके अपनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से उससे पिछली चैंपियनशिप खेलकर आई टीम को ही भेज दिया गया था।
नेशनल कैंप जरूरी
नियमाें के मुताबिक विश्व चैंपियनशिप सहित सभी बड़ी प्रतियोगिताआें के 20 दिन पहले नेशनल कैंप जरूरी है, लेकिन इस बार जब नेशनल टीम का ही चयन नहीं हो पाया है तो कैंप का औचित्य ही नहीं बनता। सूत्रों की मानें तो नेशनल स्कूली चैंपियनशिप के विजेताओं को विश्व चैंपियनशिप में भेजा जा सकता है। जूनियर टीम के प्रशिक्षकाें को निर्देश दिए गए हैं कि वो उन खिलाड़ियाें को सीधा कैंप में शामिल करें जिनके ‘चांस’ अच्छे हों।
विज्ञापन
वर्जन
इस साल नेशनल जूनियर चैंपियनशिप कराना संभव नहीं है। विश्व चैंपियनशिप के लिए हम टैलेंट हंट के जरिए टीम चुनेंगे। किसी भी समय घोषणा हो सकती है।’
जे. कोली, पूर्व महासचिव बॉक्सिंग इंडिया एवं सदस्य एडहॉक कमेटी।