{"_id":"699374b8f5bc2e6a730faaa8","slug":"nairiti-gets-first-place-in-international-speech-rohtak-news-c-17-roh1019-811610-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय भाषण में नैऋति को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय भाषण में नैऋति को प्रथम स्थान
विज्ञापन
30 सेक्टर एक निवासी नैऋति। स्रोत: पिता
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय हिंदी भाषण में रोहतक की नैऋति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मॉरिशस के विश्व हिंदी सचिवालय की ओर से मातृभाषा 2026 के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। प्रतियोगिता का विषय हिंदी मेरा अभिमान रहा जिसमें विभिन्न देशों और क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
सेक्टर एक निवासी नैऋति के पिता वरुण ने बताया कि 9 वर्ष आयु में नैऋति ने अपने सशक्त वक्तृत्व, आत्मविश्वास और हिंदी भाषा के प्रति गहरे लगाव से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के नोयडा में पढ़ रही है। संवाद