फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Nigam meeting and get budget for 10 comunity center

नगर निगम ने हाउस की मीटिंग से दो सप्ताह पहले भेजी पिछली मीटिंग की कार्रवाई रिपोर्ट

Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam meeting and get budget for 10 comunity center
रोहतक। नगर निगम ने तीन माह पहले सितंबर माह में हुई हाउस की एक्शन टेकन रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें साफ लिखा गया है कि शहर के 10 नए कम्यूनिटी सेंटर के लिए सरकार को बजट के लिए लिखा गया है। जैसे ही बजट जारी होगा, तभी काम शुरू करवाए जा सकेंगे। इसके लिए मीटिंग से 3 माह 20 दिन बाद 1 जनवरी 2020 को पत्र लिखा गया है। जबकि वार्ड-11 में पहले से कम्यूनिटी सेंटर बन चुका है, जो चालू हालत में है। वहीं, वार्ड-17 के कम्यूनिटी सेंटर के लिए राजस्व विभाग को निगम ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले 10 सितंबर को हाउस की मीटिंग हुई थी, जिसमें 14 नए कम्यूनिटी सेंटर बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया था। मीटिंग में एलओ व कार्यकारी अभियंता ने साफ किया था कि जिस वार्ड में सामुदायिक केंद्रों के लिए जमीन नहीं है, वहां दूसरे विभागों से जमीन लेने के लिए सहमति बनी थी। अब निगम ने कार्रवाई करते हुए पास प्रस्तावों पर रिपोर्ट सभी निगम पार्षदों के पास भेजी है।
विज्ञापन

: वार्ड नंबर 11 के सेक्टर एक में पहले से सामुदायिक केंद्र बना हुआ है, जो ठीक हालत में मिला।
: वार्ड नंबर 19 की शिवाजी कालोनी में कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 82.34 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 11 स्थित सेक्टर एक में आरडब्ल्यू के बहु प्रयोग सेंटर के लिए 120.99 लाख रुपये बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 07 स्थित कृपाल नगर में 49.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्यूनिटी सेंटर के लिए बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 11 के सेक्टर 14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर के लिए 148.21 लाख रुपये का बजट सरकार से मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 20 स्थित एकता कालोनी के कम्यूनिटी सेंटर के लिए 48.81 लाख रुपये बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 10 स्थित पहवराव गांव में पहले से कम्यूनिटी सेंटर बना हुआ है।
: वार्ड नंबर 13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर कम पार्किंग का प्रस्ताव आफिस में विचाराधीन है।
: वार्ड नंबर 19 चिन्नोट कालोनी में कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 75.62 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 21 के सुनारिया चौक स्थित शूगर मिल कालोनी के कम्यूनिटी सेंटर 149. 22 लाख रुपये बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 14 के गांधी कैंप स्थित बड़ा बाजार के सामुदायिक केंद्र के लिए 24.70 लाख रुपये बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 7 के सामुदायिक केंद्र के लिए 248.70 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 17 के रामलीला कम्यूनिटी सेंटर के लिए प्रशासनिक कार्य चल रहा है।
: वार्ड नंबर 22 के सुनारिया खुर्द के कम्यूनिटी सेंटर के लिए 248.90 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 17 स्थित पटवार खाने के स्थान पर निगम ने कम्यूनिटी सेंटर बनवाने के लिए निगम ने राजस्व विभाग से जमीन मांगी है।
: वार्ड नंबर 10 के बलियाना गांव में कम्यूनिटी सेंटर के लिए जमीन स्थानांतरण के लिए कार्रवाई की जा रही है।
: वार्ड नंबर 2 की नेहरू कालोनी में कम्यूनिटी सेंटर के लिए 49.99 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
: वार्ड नंबर 2 की श्याम कालोनी की धर्मशाला में दो बड़े हाल व 2 बड़े कमरे बनवाने के लिए 40.33 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
: वार्ड 14 स्थित पटेल नगर में शिव मंदिर के साथ बनी धर्मशाला की मरम्मत के लिए 10.08 लाख रुपये का बजट मांगा गया है।
मातुराम कम्यूनिटी सेंटर में काम कर रहे उपकरण
हाउस की मीटिंग में वार्ड 14 के पार्षद ने सवाल उठाया था कि मातुराम कम्यूनिटी सेंटर का एसी, छत के पंखे खराब पड़े हैं। उनको ठीक करवाया जाए। इस पर निगम ने जवाब दिया है कि सभी उपकरण ठीक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी कांप्लेक्स का प्रस्ताव अब भी लटका
शहर से डेयरियों को बाहर निकालने के लिए कांप्लेक्स बनाया जाना है। निगम ने इसके लिए पहले बोहर गांव के पास जमीन मांगी। वार्ड पार्षद व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। बाद में तय हुआ कि सुनारिया गांव के पास जमीन खाली पड़ी है। हाउस ने प्रस्ताव पास कर दिया, लेकिन तय हुआ कि इसके लिए वार्ड नंबर 22 के पार्षद से सहमति ली जाए। वार्ड पार्षद ने सहमति से इंकार कर दिया। अब हाउस में दोबारा से यह प्रस्ताव आएगा।
मात्र 5 प्लाटों में चालू हुई पार्किंग
निगम की तरफ से बताया गया है कि हाउस में प्रस्ताव पास हुआ था कि शहर में खाली प्लाटों के अंदर पार्किंग चालू करवाई जाए। तय हुआ था कि निगम प्लाट मालिक से केवल कामर्शियल टैक्स वसूल करेगा। पार्किंग फीस खुद प्लाट मालिक तय करेगा। 126 प्लाट मालिकों में से केवल 5 प्लाट मालिकों ने पार्किंग चालू की है।

आईडीसी से एनओसी अनिवार्य, वीटा बूथ के लिए भेजा पत्र
निगम की तरफ से पार्षदों को बताया गया है कि हिसार रोड स्थित आईडीसी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहले आईडीसी से एनओसी चाहिए, जो अभी नहीं मिली है। जबकि पार्कों के अंदर वीटा बूथ खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed