फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nagar Nigam action on shopkeer

साइकिल विक्रेता ने जांच टीम देख ग्राहकों को तीसरी मंजिल पर भेजा, निगम ने नीचे उतार काटा 5 हजार रुपये का चालान

Tue, 19 May 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam action on shopkeer
18सीटीवाई 04वीकेपी : बाजार में चालान काटने के लेकर नगर निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल से बातचीत करता व्या? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लॉकडाउन 4 में सोमवार को लॉकडाउन 3 के ही नियम लागू रहे। निगम की टीम ने जांच करते हुए रेलवे रोड व हुडा कांप्लैक्स में पांच बजे के बाद दुकान खोलने पर 5-5 हजार रुपये के चालान किए। रेलवे रोड के साइकिल विक्रेता ने जांच टीम को आता देेखकर ग्राहकों को तीसरी मंजिल पर पहुंचा दिया। टीम ने आठ ग्राहकों को नीचे उतारकर व्यापारी का पांच हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक सुबह टीम झज्जर रोड पहुंची, जहां सप्ताह का पहला दिन होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली की संख्या ज्यादा थी। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई, लेकिन निगम की टीम पुलिस के बिना खास कार्रवाई नहीं कर सकी। केवल दुकानदारों को चेतावनी नोटिस दिए। इसके बाद टीम रेलवे रोड, किला रोड से होते हुए बड़ा बाजार में पहुंची और 10 दुकानदारों को चेतावनी नोटिस दिए। क्योंकि कई जगह सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा था। दोपहर बाद टीम ने अशोका चौक व दुर्गा भवन चौक के नजदीक तीन व्यापारियों के एक-एक हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

पांच बजे के बाद पिछले गेट से की कार्रवाई
डीसी की तरफ से अब तक हिदायत है कि दुकानें क्रमवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। निगम को सूचना मिली कि कई व्यापारी पांच बजे के बाद भी दुकानें खोले रहते हैं। सबसे पहले हुडा कांप्लैक्स में निगम की टीम ने पहुंच कर जांच की, जहां एक टायर विक्रेता की दुकान खुली मिली। उसका तत्काल पांच हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके बाद टीम रेलवे रोड पर पहुंची। निगम के मुुताबिक वहां एक साइकिल शॉप का मुख्य शटर डाउन था, लेकिन पिछले वाला छोटा शटर खुला हुआ था। अंदर जांच की तो पता चला कि जो ग्राहक दुकान में आए हुए हैं, वे तीसरी मंजिल पर पहुंच चुके हैं। तत्काल निगम की टीम ने ग्राहकों को नीचे उतारा और दुकानदार का पांच बजे के बाद दुकान खोलने पर पांच हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को निगम की टीम ने रेलवे रोड व हुडा कांप्लेक्स में पांच-पांच हजार रुपये के दो चालान किए। जबकि अशोका चौक व दुर्गा भवन मंदिर चौक पर एक-एक हजार के तीन चालान काटे। जबकि 10 व्यापारियों को चेतावनी नोटिस दिए। रेलवे रोड पर पांच बजे के बाद साइकिल विक्रेता पिछले गेट से साइकिल बेच रहा था। जब टीम पहुंची तो ग्राहकों को तीसरी मंजिल पर पहुंचा दिया। इसमें एक छोटा बच्चा भी था। टीम ने आठ के करीब ग्राहकों को नीचे उतारा और साइकिल विक्रेता का पांच हजार रुपये का चालान किया।
-सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed