{"_id":"6886909a37d1d0a74a07ab1e","slug":"n-the-name-of-investigation-women-candidates-were-made-to-remove-their-dupattas-dc-reprimanded-them-rohtak-news-c-17-roh1019-698503-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जांच के नाम पर महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए दुपट्टे, डीसी ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जांच के नाम पर महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए दुपट्टे, डीसी ने लगाई फटकार
Mon, 28 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
सैनी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर दरवाजे पर लटके दुपट्टे। स्रोत: सोशल मीडिया
रोहतक। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) में रविवार को लड़कों के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर जांच के नाम पर महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे उतरवा लिए।
डीसी को सूचना मिली तो वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और स्टाफ को फटकार लगाकर दुपट्टे गेट से उतारकर एक मेज पर रखवा दिए। साथ में हिदायत दी कि नियमों से बाहर जाकर सख्ती न करें। इससे पहले शनिवार को भी एक परीक्षा केंद्र पर इस तरह की सख्ती हुई थी जिसको लेकर डीसी ने हिदायत दी थी।
जिले में सीईटी के लिए 51 स्कूलों में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें 3 केंद्र महम तो बाकी 65 केंद्र रोहतक शहर में बने थे। रविवार को भिवानी व झज्जर जिले से दोनों सत्र में 30,521 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1999 गैरहाजिर रहे। शक होने पर 14 अभ्यर्थियों को पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इसमें सुबह 10 बजे सुबह के सत्र में 16360 परीक्षार्थियों में 15315 भिवानी व झज्जर से परीक्षा देने पहुंचे। इसमें हाजिरी प्रतिशत 93.61 रहा। 1045 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शाम के सत्र में परीक्षा 3:15 बजे से 5 बजे तक चली।
इसमें 16,360 परीक्षार्थियों में 15406 यानी 94.16 प्रतिशत हाजिर रहे। 954 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। भिवानी व झज्जर जिले के परीक्षार्थी रोडवेज बसों में राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां से शटल बस सेवा के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।
दो दिन में दी 61,547 ने परीक्षा, डीसी बोले-प्रशासन की अहम कामयाबी
सीईटी में शनिवार व रविवार को चार सत्रों में कुल 65,440 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 61,547 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 3,893 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने योजनाबद्ध व टीम भावना से कार्य किया है, जिससे परीक्षा पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 13 अलग-अलग रूट पर शटल बस सेवा भी संचालित की गई।
विशेष बस से महम भेजा अभ्यर्थी, जेबीटी शिक्षक ने स्कूटी पर छोड़े 13 अभ्यर्थी
रोडवेज जीएम विपिन कुमार ने बताया कि रविवार को बस स्टैंड पर बसों के संचालन का जायजा लेने के बाद राजीव गांधी स्टेडियम में पहुंचकर व्यवस्था की जांच की। इसी बीच एक अभ्यर्थी गलती से राजीव गांधी खेल परिसर आ गया था जबकि उसका परीक्षा केंद्र महम में था।
तत्काल उसे विशेष बस के माध्यम से परीक्षा केंद्र पहुंचाया। इसके अलावा, जेबीटी टीचर धर्मवीर ने दो दिन में 13 अभ्यर्थियों को अपनी स्कूटी के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जो किसी कारणवश लेट हो गए थे।
-- -- -- -- -- --
शनिवार को डीएवी स्कूल में महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे उतरवाने की सूचना मिली थी, उन्होंने मौके पर जाकर हिदायत दी। अब रविवार को लड़कों के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जांच करने पहुंचे तो दुपट्टे गेट पर टंगे मिले। स्टाफ को कड़ी हिदायत दी और दुपट्टे उतरवाकर मेज पर रखवाए। हिदायत दी कि परीक्षा देकर महिला अभ्यर्थी आएं तो उनको सम्मान के साथ दुपट्टे वापस किए जाएं।
- धर्मेंद्र सिंह, डीसी रोहतक
-- -- -- -- -- -- -
परीक्षा में हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। सारा स्टाफ भी हमारा नहीं है। आयोग के निर्देश हैं। उन्हीं का पालन किया गया है।
- अवनीश कुमार सैनी, प्रधान, सैनी शिक्षण संस्था।