{"_id":"6612c333235e27cf8605bdb1","slug":"myth-and-reality-portal-a-source-of-accurate-and-authentic-information-related-to-elections-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109298-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चुनाव से संबंधित सटीक व प्रमाणिक सूचनाओं का स्त्रोत मिथ और रियलिटी पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चुनाव से संबंधित सटीक व प्रमाणिक सूचनाओं का स्त्रोत मिथ और रियलिटी पोर्टल
Sun, 07 Apr 2024 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान गलत व भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि आयोग की तरफ से मिथ और रियलिटी पोर्टल लांच किया है। इस प्लेटफॉर्म पर चुनाव से संबंधित केवल सत्यापित व सत्य सूचनाएं ही प्रसारित होगी व गलत सूचनाओं को यह पोर्टल फिल्टर करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जनता के लिए उपलब्ध है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां और झूठी खबरों को दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी के एक व्यापक भंडार के रूप में कार्य करेगा। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।