फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   My soul is connected with the people of Haryana: Biplab Deb

हरियाणा के लोग के साथ जुड़ी है मेरी आत्मा : बिप्लब देब

Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
My soul is connected with the people of Haryana: Biplab Deb

विज्ञापन
महम (रोहतक)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि भले ही वे त्रिपुरा से हैं, लेकिन उनकी आत्मा हरियाणा के लोगों के साथ जुड़ी है। इस प्रवास में लोगों की ओर से खिलाए गए दूध व मक्खन से तरोताजा महसूस कर रहा हूं। भाजपा लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करती है। प्रधानमंत्री की नीतियों की वजह से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक दिन भारत में शामिल होगा।

वह शुक्रवार को फरमाणा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 65 वर्ष के शासन काल के दौरान भी संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति को सम्मान दिलाते हुए नारी शक्ति वंदना अधिनियम पारित कर संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता पर अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार किए हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के कारण ही पार्टी के पुराने नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। देशभर में पहली बार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों के घर द्वार पर केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित पात्र गरीब लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन शीघ्र होगी शुरू : सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रोहतक को अयोध्या से रेल के माध्यम से जोड़ा गया है। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इस क्षेत्र के लोग भी रेल के माध्यम से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे 21 व 22 जनवरी को अपने घरों में दीये जलाएं। प्रधानमंत्री 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित बनाने का प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है।


पार्टी के वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व उन्हें भाईचारे का प्रतीक हुक्का भेंट किया। भाजपा कार्यकर्ता राधा अहलावत ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में व्यवस्था परिवर्तन कर गरीबों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सरकार बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed