फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard oil became two and a half times more expensive at the cheap ration shop

Rohtak News: सस्ते राशन की दुकान पर ढाई गुना महंगा हुआ सरसों का तेल

Thu, 03 Jul 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 03 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil became two and a half times more expensive at the cheap ration shop
रोहतक। सस्ते राशन की दुकान पर बीपीएल कार्डधारकों को सरसों का तेल अब ढाई गुना महंगा मिलेगा। पिछले महीने तक 20 रुपये किलो के हिसाब से 40 रुपये में मिल रहे दो किलो सरसों के तेल के लिए अब 100 रुपये देने होंगे। सरकार से इस फैसले से जिले में 1.82 लाख बीपीएल कार्डधारक सीधे प्रभावित होंगे। तेल के बढ़ाए दाम पर कार्ड धारकों से बातचीत की गई तो उन्होंने अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन

-----------

मैं बीपीएल राशन कार्डधारक हूं। सस्ता राशन मिल जाता है। इसी से पेट पलता है। सरसों का तेल महंगा हो गया है। अब तक सरसों का तेल 20 रुपये लीटर मिल रहा था। अब इसके 50 रुपये देने होंगे। इतने दाम बढ़ाना गलत है।
विज्ञापन

- आशा देवी, नेहरू कॉलोनी।

बीपीएल कार्ड से घर के लिए सस्ता राशन मिलता है। इसमें सरसों का तेल भी शामिल है। सरकार ने तेल महंगा कर गरीब की परेशानी और बढ़ा दी है। महंगाई में पहले ही घर मुश्किल से चलता है। अब तेल के लिए पहले से ज्यादा रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशा देवी, इंदिरा कॉलोनी।

सरकारी राशन गरीब को राहत दे रहा है। अब तक 40 रुपये में दो किलाे सरसों का तेल मिल रहा था। इससे हमारा काम चल जाता था। अब इस महीने से तेल की दो किलो वाली एक बोतल के लिए 40 की जगह 100 रुपये देने होंगे।
- प्रमोद कुमार, गांधी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed