फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard is decreasing in Kosli grain market

Rohtak News: कोसली अनाज मंडी में सरसों की हो रही घटतौली

Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mustard is decreasing in Kosli grain market
रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में किसान बातचीत करते हुए। संवाद
कोसली। कोसली अनाज मंडी में बुधवार को किसानों ने सरसों की तुलाई में तीन क्विंटल का घपला करने का आरोप लगाया है। इस दौरान हंगामा हो गया। इसकी सूचना के बाद भारी पुलिस बल, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह भी मंडी पहुंचे। प्रशासन द्वारा किसानों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब किसान नहीं माने तो जांच करवा कर जिन किसानों ने सरसों बेची है, उसकी भरपाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे दोबारा इस शर्त पर खरीद शुरू की गई कि किसान पहले बाहर से अपना सरसों वजन करवाकर लाएं।
विज्ञापन

दरअसल किसान रामफल सरसों लेकर मंडी में बेचने के लिए गया था। किसान ने आते समय रास्ते में कोसली एक निजी धर्म कांटा पर वजन कराया। 25 क्विंटल सरसों था। इसकी पर्ची अपने पास रख ली। बुधवार सुबह उसका नंबर आते ही मंडी में लगा सरकारी कांटे पर वजन किया तो तीन क्विंटल वजन निकला। शिकायत कांटे पर बैठे आपरेटर और एसडीएम से की गई।
विज्ञापन


दस मिनट बाद कांटे पर दोबारा उसी किसान के ट्रैक्टर का वजन किया तो धर्म कांटा से मेल कर गया। इसके बाद छव्वा निवासी सचिन जो घर से सरसों की तुलाई करके लाया था, सरकारी धर्मकांटा पर तुलाई करवाई तो उसका भी सरसों तीन क्विंटल कम दर्शाया गया। इसके बाद किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि मंडी में घटतौली की जा रही है। हंगामे की सूचना के बाद कोसली थाना से पुलिस बल पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन किसान इस बात पर अड़ गए की कोसली मंडी में 26 मार्च से सरसों की खरीद हो रही है। यहां प्रत्येक किसान के साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
किसान नेता बोले - करोड़ों रुपये की हुई हेराफेरी

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह का कहना है कि उन्हें कोसली मंडी में किसानों के साथ इस प्रकार से सरसों खरीद में करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने की सूचना मिली थी। अब यहां पहुंचा, जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कारईवाई करवाई जाएगी। अगर प्रशासन ने दोषियों को बचाने का प्रयास किया तो वह प्रदर्शन करेंगे।

-----
पहले पांच सौ रुपये में टोकन मंडी में सरसों खरीद के लिए मिलता था, लेकिन इस बार तो प्रशासन कि इतनी भूख बढ़ गई है कि टोकन कि जगह तीन-तीन क्विंटल सरसों कम तौली जा रही है। मंडी में लगा कांटा सेट कर रखा है।-सुरेश, किसान


किसान एक-एक दाना को चुग कर मंडी में बेचने आया तो उसके साथ धोखा हो रहा है। एक-एक किसान से 17 हजार के लगभग की सरसों अधिक ली गई। यह अपराध है। इसमें प्रशासन कि मिलीभगत से अब तक करोड़ों रुपये की सरसों की हेराफेरी हो चुकी है।- वेदप्रकाश, किसान


किसानों को लूटने में प्रशासन के साथ व्यापारी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पचास किलो के बैग में वजन पचास किलो 800 ग्राम लिया जा रहा है। इस तरह से किसानों को दोहरी मार लग रही है। जिन किसानों ने अब तक सरसों बेची है उनको तीन क्विंटल के हिसाब से अतिरिक्त पैसा दिया जाए।-प्रकाश, किसान



बड़ा खेल कांटे के माध्यम से खेलना शुरू कर कर दिया गया है। जो आज पकड़ा गया है, इसमें अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।- श्रीकृष्ण, किसान



वर्जन
कांटे में तुलाई कम दर्शाई गई है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि इसमें कितने किसानों को नुकसान हुआ है। इसके लिए टेक्निशियन को बुलाया गया है। टीम जांच करेगी।-नरेंद्र यादव, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed