फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   muslim mla in haryana wont to save the cow

हरियाणा के विपक्षी मुस्लिम विधायक चाहते हैं गौ-संरक्षण और गौ संवर्धन

Sat, 14 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 14 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में गौ हत्या और गौ मांस खाने पर रोक के लिए बने कानून में विपक्षी मुस्लिम विधायकों ने भी सरकार का साथ दिया। प्रदेश के मुस्लिम विधायकों ने कानून को अच्छा बताते हुए इसका सख्ती से पालन कराने की पैरवी की है और समाज के लिए गौ संवर्धन को जरूरी भी बताया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन बिल 2015 पास करके गौ हत्या से लेकर गौ मांस खाने के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। गौ हत्या पर 3-10 साल की कैद व 30 हजार से 1 लाख रुपये तक  का जुर्माना हो गया है तो गाय को हत्या के लिए ले जाने पर 3-7 साल की कैद और 30 से 70 हजार रुपये का जुर्माना तय किया है। गौ मांस बेचने पर 3 से 5 साल की कैद व 30 से 50 हजार रुपये तक के जुर्माना का प्रावधान है। बीफ खाने वालों पर भी बीफ बेचने वाला कानून ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह हरियाणा का यह कानून देश का सबसे कड़ा कानून बन गया है। लेकिन इसमें भी सबसे बड़ी बात यह है कि विधानसभा में विपक्षी पार्टी के मुस्लिम विधायक भी कानून को लेकर सरकार के साथ हैं। इनमेें झिरका से इनेलो विधायक नसीम अहमद और नूह से विधायक चौ. जाकिर हुसैन शामिल हैं तो पुन्हाना से निर्दलीय विधायक रहीस खान का नाम भी सामने आया है। जिस तरह से ये मुस्लिम विधायक इस कानून की पैरवी करते दिख रहे हैं, उससे सभी मुस्लिमों पर बीफ खाने का आरोप लगाने वालों को आइना भी दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में  गायों की स्थिति
प्रदेश में 18 लाख गाय हैं, जिनमें 1.17 लाख राणी नस्ल की हैं। 400 गौशालाओं में काफी संख्या में गाय रखी गई हैं। अब नये कानून के बाद सरकार भी गाय के संरक्षण व सुरक्षा के लिए परियोजनाओं को बढ़ावा देने में लगी है।
 
सरकार ने कड़ा कानून बनाया है और हम हमेशा उसके समर्थन में खड़े हुए हैं। गाय को बचाने के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। यह जरूर है कि सरकार केवल कानून बनाकर चुप न बैठे, बल्कि इसको सख्ती से लागू भी कराए और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
नसीम अहमद, इनेलो विधायक, झिरका।

सरकार ने गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन कानून बनाया है। इस पर मैंने पहले ही अपनी मुहर लगा दी थी और इसमें मैं सरकार के साथ हूं। मैं गौ हत्या से लेकर गौ मांस खाने वालों के खिलाफ हूं। गौ संवर्धन बहुत जरूरी है।

रहीस खान, निर्दलीय विधायक, पुन्हाना।

(नूह से इनेलो विधायक चौ. जाकिर हैसुन से भी अमर उजाला ने बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि उनके पार्टी प्रवक्ता सतीश नांदल का कहना है कि हमारी पार्टी इस कानून के पूरी तरह साथ है और इसका सख्ती से पालन होना चाहिए।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed