फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Muskaan won silver in Asian wrestling competition

Rohtak News: मुस्कान ने एशियन कुश्ती स्पर्धा में जीता रजत

Sun, 28 Jul 2024 04:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Muskaan won silver in Asian wrestling competition
27सीटीके18...थाइलैंड में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में विजेता मुस्कान का स्वागत करते ​खिलाड़ी व क
रोहतक। थाइलैंड में 21 से 24 जुलाई तक आयोजित एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में सत्यवान अखाड़ा की पहलवान मुस्कान ने पांचवीं बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटी इस पहलवान का अखाड़े में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

झज्जर के गांव ढ़राणा निवासी मुस्कान ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता है। सत्यवान अखाड़े में ओलंपियन साक्षी से कुश्ती के दाव पेंच सीख रही इस खिलाड़ी ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। कोच रवि ने बताया कि मुस्कान छह बार राष्ट्रीय व पांच बार अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। इसका अगला लक्ष्य 2028 का ओलंपिक है। मुस्कान के इस प्रदर्शन से अखाड़े में खुशी का माहौल है। मौके पर अर्जुन और भीम अवाॅर्डी सत्यवान पहलवान, हिंद केसरी व भारत केसरी राजबीर पहलवान, भारत केसरी हनुमान पहलवान, भारत केसरी सोमबीर पहलवान, रवि कोच, विनोद फौजी, पहलवान प्रमोद, पहलवान सुनिल, धर्मवीर पहलवान, सोनू पहलवान, काला पहलवान, इशांत पहलवान, संदीप कोच व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed