फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder case registered in death of MDU worker, one accused arrested, tension in Titauli

Rohtak News: एमडीयू कर्मी की मौत में हत्या का मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार, टिटौली में तनाव

Sat, 29 Mar 2025 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered in death of MDU worker, one accused arrested, tension in Titauli
दो साल पहले होली पर हुए विवाद का बदला लेने के लिए युवक पर हुए जानलेवा हमले में घायल एमडीयू के कर्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया और जानलेवा हमले के साथ हत्या की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन

वारदात के बाद से टिटौली गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात कर दिया है। उधर, पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी का तीन दिन का रिमांड दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और दावा किया है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

टिटौली गांव निवासी देवव्रत का दो साल पहले होली के दिन गांव के ही देवेंद्र-सुरेंद्र उर्फ दल्ला से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी और तनाव बढ़ गया था। देवेंद्र ने गांव में अपना नया घर बनवाया था, लेकिन देवव्रत को सबक सिखाने के लिए उसने वह घर बेच दिया था। इसके बाद वह रोहतक शहर आकर रहने लगा, लेकिन जब भी गांव जाता तो बदला लेने की बात कहता और इससे तनाव बढ़ जाता। देवेंद्र-सुरेंद्र दल्ला ने देवव्रत की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को देवव्रत बाइक से एमडीयू में ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 8 बजे देवव्रत गांव के बाहर नहर के पास पहुंचा तो एक कार में सवार 5-6 लोगों ने बाइक पर जा रहे देवव्रत की जान लेने की नीयत से टक्कर मारी। पीड़ित ने किसी तरह अपने बचाया तो फिर से बाइक पर कार चढ़ाकर उनको गिरा दिया। उन्होंने भागकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने लोहे के पाइप और पिस्तौल के बट से हमला किया। आरोपियों ने देवव्रत के दोनों पैर तोड़ दिए और सिर पर गंभीर चोट मारी।
पीड़ित की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोप उसे छोड़कर भाग गए। भीड़ ने पुलिस को सूचना दी और देवव्रत को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। यहां पर 17 मार्च से इलाज चल रहा था और 23 मार्च को रात को उनकी मौत हो गई। 24 को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। उसी दिन से गांव में पुलिस बल तैनात है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन हत्या में नामजद कराए गए आरोपी सुरेंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
-------------------
हत्यारोपियों और मृतक का घर है आसपास
होली को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच गांव की पंचायत ने समझौता करा दिया था, इसलिए किसी पक्ष ने केस भी दर्ज नहीं कराया था। हालांकि, दोनों पक्षों का मनमुटाव दूर नहीं हुआ। दोनों पक्ष पड़ोसी होने के कारण जब भी एक दूसरे को देखते तो तंज कसते। इससे दोनों पक्षों में तनाव हो जाता था।

-------------------
जानलेवा हमले के बाद घायल देवव्रत की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानलेवा हमले के मामले में हत्या की धारा जोड़कर एक आरोपी सुरेंद्र उर्फ दल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना दो साल पहले होली पर हुए विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी।
- ऋषभ सोढ़ी, थाना प्रभारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed