फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder accused on bail killed by gunfire, two injured including former military father

रोहतक : जमानत पर आए हत्यारोपी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, पूर्व फौजी पिता समेत दो घायल

Sun, 07 Feb 2021 12:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Murder accused on bail killed by gunfire, two injured including former military father
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

रोहतक के गांव बलियाणा में शनिवार सुबह करीब 11 बजे जमानत पर आए हत्या आरोपी युवक की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। एक अन्य युवक भी गोली लगने से घायल हो गया। हमलावरों ने 500 मीटर दूर ताश खेल रहे पिता पूर्व फौजी को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है। मामले में नगर निगम वार्ड नंबर 10 के पार्षद राहुल देशवाल और पूर्व सरपंच राजेश बलियाणा समेत आठ नामजद आरोेपियों पर आइएमटी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बलियाणा गांव निवासी 40 वर्षीय विकास उर्फ विक्की पंडित गांव के बस स्टैंड स्थित अपने ऑफिस के बाहर बैठा था। जहां पर विक्की पंडित का भाई अमित प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। साथ में गांव के ही तीन अन्य व्यक्ति भी बैठे थे। इसी दौरान पांच हमलावर पैदल ही वहां पर आए, जिन्होंने विक्की पंडित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। विक्की को करीब नौ गोली लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां पर विक्की के साथ बैठे दिनेश के पैर में भी गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर पैदल ही गांव की गलियों में हथियार लहराते हुए फरार हो गए, जिन्होंने कुछ ही दूरी पर अपनी बुलेट खड़ी कर रखी थी। जिस समय विक्की पंडित को गोली मारी गई, उसी समय हमलावरों के दूसरे साथी वारदात स्थल से करीब 500 मीटर दूर विक्की पंडित के पिता 62 वर्षीय पूर्व फौजी रघुबीर के पास पहुंचे। वह बलवान सर्विस स्टेशन पर अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहे थे। रघुबीर पर भी अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, उनके एक गोली कोहनी और दूसरी कमर में जा लगी। मृत समझकर हमलावर वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई।

वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादियान, आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया और विक्की पंडित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्की पंडित पर हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं, जो फिलहाल जमानत पर आया हुआ था। विक्की पंडित की पत्नी मोनू ने भाजपा की तरफ से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

इनके खिलाफ हुआ केस दर्ज
विक्की पंडित के छोटे भाई अमित ने गांव में अंतरजातीय युवती से शादी कर रखी है, जो गांव में ही रहता है। विक्की पंडित पक्ष की कई लोगों के साथ रंजिश चली आ रही है। जिसमें पहले भी कई बार वारदात हो चुकी है। अमित की तरफ से ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें वार्ड-10 के पार्षद राहुल देशवाल, पूर्व सरपंच राजेश, बलियाणा उसके भाई मुकेश व राजा, सुमित, पूर्व सरपंच योगानंद, जिला पार्षद नवीन मलिक और सोनू को नामजद किया गया है। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं।

जमानत पर आए विक्की पंडित की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश सामने आई है। आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दबिश दी जा रही हैं। - नरेंद्र कादियान, डीएसपी, सांपला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed