फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Munni could not bear the pain of a pregnant woman and made blood donation a campaign

Rohtak News: गर्भवती का दर्द देखा नहीं गया और मुन्नी ने रक्तदान को बना लिया मुहिम

Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Munni could not bear the pain of a pregnant woman and made blood donation a campaign
13सीटीके06...मुन्नी गोदरा रक्तदान करते हुए। स्रोत : स्वयं
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सुभाष नगर की 70 साल की मुन्नी गोदारा 40 साल में 75 बार रक्तदान कर चुकी हैं। पांच साल पहले बेटे के लिए किडनी तक दान कर दी। साथ ही, मरणोपरांत अंगदान के लिए भी फॉर्म भरा हुआ है। पूछने पर कहती हैं कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। रक्तदान के लिए भी आगे आना चाहिए।
सुभाष नगर निवासी मुन्नी गोदारा ने बताया कि 80 के दशक में उसकी उम्र 25 साल थी। गर्भवती भतीजी के साथ देखभाल के लिए अस्पताल गई थीं। इसी दौरान एक अन्य महिला लेबर रूम में गंभीर हालत में थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके परिजन व पति तक उसे छोड़कर चले गए हैं, जबकि उसे रक्त की बेहद ज्यादा जरूरत है। अगर उसे रक्त नहीं चढ़ाया गया तो उसकी जान तक जा सकती है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के समझाने पर मुन्नी रक्तदान के लिए तैयार हो गईं। इस दिन पहली बार रक्तदान किया और किसी की जान बचाकर मन को सुकून मिला। इसके बाद से वह लगातार रक्तदान करती रही। अब तक 75 बार रक्तदान किया। मुन्नी ने बताया कि उसकी इच्छा थी चिकित्सा के क्षेत्र में जाऊं, लेकिन पढ़ाई पूरी न होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पांच साल पहले बेटे को दी किडनी
मुन्नी गोदारा ने बताया कि मई 2020 में बेटे डॉ. अजय गोदारा बीमार हो गए थे। उनको किडनी की जरूरत थी। इसके लिए स्वयं 65 वर्ष की आयु में किडनी दी। साथ ही, उसने मरणोपरांत अंगदान के लिए भी फॉर्म भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य व जिला स्तर पर उनको सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, कई सामाजिक संस्थाएं भी सम्मानित कर चुकी हैं।

13सीटीके06...मुन्नी गोदरा रक्तदान करते हुए। स्रोत : स्वयं

13सीटीके06...मुन्नी गोदरा रक्तदान करते हुए। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed