फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal employees took out a parade to give the message of making the city clean.

Rohtak News: नप कर्मचारियों ने परेड निकाल दिया स्वच्छ शहर बनाने का संदेश

Wed, 29 Oct 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees took out a parade to give the message of making the city clean.
28जेएनडी14-हरि झंडी दिखाकर स्वच्छता परेड को रवाना करते हुए। स्रोत कर्मचारी
नरवाना। नगर परिषद ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार को एक स्वच्छता परेड का आयोजन किया गया। परेड की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई जिसे सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बंटी बेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

परेड नगर परिषद परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों, बाजारों और वार्डों से होती हुई लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए निकली। परेड के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के नारे लगाकर नागरिकों से अपने घर और आसपास सफाई बनाए रखने, कचरे को गीला-सूखा अलग करने और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। आईईसी टीम ने बैनरों और तख्तियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


नगर परिषद के आईईसी मैनेजर दीपक शर्मा ने बताया कि नगर परिषद स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां चला रही है। शहरवासियों से आह्वान है कि वे कूड़ा पृथक्करण में सहयोग करें और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed