{"_id":"6766fa81c0efa900d4063f29","slug":"municipal-electionswards-will-be-reserved-tomorrow-draw-will-be-done-for-bc-a-and-b-from-18-wards-rohtak-news-c-17-roh1019-566418-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगर निगम चुनाव...कल आरक्षित होंगे वार्ड , 18 वार्ड में से होगा बीसी-ए व बी के लिए ड्राॅ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगर निगम चुनाव...कल आरक्षित होंगे वार्ड , 18 वार्ड में से होगा बीसी-ए व बी के लिए ड्राॅ
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार को एससी-बीसी व महिला वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित होंगे। जिला उपायुक्त कार्यालय में आरक्षित वार्डों की संख्या के तीन गुणा ज्यादा वार्डों को चयनित कर ड्रॉ निकाला जाएगा। ऐसे में ऐसा वार्ड भी आरक्षित हो सकता है, जिसमें सामान्य वर्ग की जनसंख्या ज्यादा है। 8 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, इनमें एससी व बीसी वर्ग की महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड भी शामिल हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में समय पर चुनाव कराने का भरोसा दिया है। इसके लिए पहले चरण में फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर के चुनाव व सोनीपत व अंबाला नगर निगम मेयर के उप-चुनाव कराए जा रहे हैं। आयोग ने हिसार व रोहतक नगर निगम की वार्डबंदी के बाद वार्ड आरक्षित करने की हिदायत दी है। ऐसे में 23 दिसंबर को डीसी कार्यालय में तदर्थ समिति की बैठक होगी, इसमें एससी वर्ग के लिए चार, बीसी-ए के लिए दो व बीसी-बी के लिए व महिला वर्ग के लिए आठ वार्ड आरक्षित होंगे।
तदर्थ समिति में पूर्व मेयर, निगम आयुक्त सहित पांच पूर्व पार्षद शामिल
वार्ड आरक्षित करने के लिए 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय के रूम नंबर 109 में तदर्थ समिति की बैठक होगी। बैठक में पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, नगर निगम आयुक्त या उनके प्रतिनिधि, शहरी निकाय विभाग के निदेशक या उनके प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद सुरेश किराड़, मनोज सैनी, मुक्ता नागपाल, डिंपल जैन व दीपिका नेहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
.....
मतदातओं की संख्या पुरानी, वार्डबंदी नहीं
नगर निगम में नए सिरे से 22 वार्ड गठित किए गए हैं, लेकिन जनसंख्या की गणना पुरानी हैं। पुराने आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल जनसंख्या 4 लाख 35 हजार है, इसमें एससी वर्ग 72 हजार 632, बीसी-ए 69 हजार 250 व बीसी-बी में 25 हजार 49 नागरिक शामिल हैं। हालांकि 2017 की जनगणना के मुताबिक नगर निगम की जनसंख्या 5 लाख 13 हजार थी, जो अब बढ़कर छह लाख तक पहुंच चुकी है।
-- --
वार्ड आरक्षित करने के लिए 23 दिसंबर सोमवार को तदर्थ कमेटी की बैठक होगी। बैठक में ड्राॅ के माध्यम से एससी, बीसी-ए, बीसी-बी व महिला वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। इसके बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय की अनुमति से ही वार्ड आरक्षित होंगे। इसके बाद मेयर के पद को लेकर मुख्यालय की तरफ से निर्णय लिया जाएगा। पद आरक्षित होगा या सामान्य रहेगा।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम