फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Council will beautify five square intersections of the city, open tender

Rohtak News: शहर के पांच चौक चौराहों का नगर परिषद करेगी सुंदरीकरण, खुला टेंडर

Sat, 07 Dec 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council will beautify five square intersections of the city, open tender
-फोटो 55 : बहादुरगढ़ में इसी डिवाइडर का होगा सुंदरीकरण। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से शहर के मेट्रो कॉरिडोर के नीचे बने डिवाइडर के सुंदरीकरण के साथ-साथ पांच मुख्य चौक-चौराहों को भी सजाया जाएगा। इसके लिए 3 दिसंबर को टेंडर ओपन हो चुका है। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले डिवाइडर पर हरियाली के लिए पौधे और महाराजा लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहर में बनाए जाने वाले चौक-चौराहे शहर में आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन


सांखोल गांव से लेकर टिकरी बॉर्डर पर तक करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर मेट्रो कॉरिडोर के नीचे फूलों के पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख के लिए लोहे की जाली भी लगाई जाएगी। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों को बहादुरगढ़ शहर आकर्षक लगे, इसके लिए डिवाइडर पर ही महाराजा लाइट लगाई जाएंगी। सुंदरीकरण पर 1 करोड़ 82 लाख 66 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि इस दिशा में हफ्ते भर में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में जिन चौक चौराहों का सुंदरीकरण होगा, उनमें विश्वकर्मा चौक, सेक्टर-2, सेक्टर-6 चौक, नाहरा-नाहरी रोड पर छिल्लर-छिकारा चौक, झज्जर रोड बादली चुंगी शामिल हैं। सुंदरीकरण के लिए पहली बार लगाए गए टेंडर में दो बिड आई थी, लेकिन दोनों डिस्क्वालिफाई हो गई थी। दूसरी बार में 8 बिड आई, लेकिन अलग-अलग कारणों से सभी डिस्क्वालिफाई हुई। तीसरी बार में एक बिड भी नहीं आई थी। चौथी बार भी टेंडर किन्हीं कारणों के चलते सिरे नहीं चढ़ा। अब 3 दिसंबर को टेंडर ओपन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed