फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation: You have to stand in line twice to pay property tax

नगर निगम : प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए दो बार लगानी पड़ रही लाइन

Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: You have to stand in line twice to pay property tax
17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए अब उपभोक्ताओं को दो बार लाइन में लगना पड़ रहा है। पुराना बिल वेरिफाई करवाने के लिए काउंटर नंबर 3 और 4 पर जाना पड़ रहा है, जबकि नया बिल जमा कराने के लिए काउंटर नंबर 1 और 2 पर लाइन लगानी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर में 2 लाख 20 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। इनमें 70 फीसदी रिहायशी, 25 फीसदी वाणिज्यिक व पांच फीसदी संस्थागत श्रेणी में आती हैं। निगम की तरफ से साल 2024-25 में नए साल व बकाया मिलाकर 35 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, निगम 31 मार्च तक साढ़े 11 करोड़ रुपये ही वसूल पाया। तर्क दिया जा रहा कि चुनावी साल में निगम बकायदारों पर ज्यादा सख्ती नहीं कर सका।
विज्ञापन

अब नए वित्त वर्ष 2025-26 में नगर निगम ने 28 करोड़ रुपये की रिकवरी का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 31 जुलाई तक 10 फीसदी की छूट दी गई है। ऐसे में निगम में टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नए बिल न बंटने के कारण लोगों को दो बार लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हर साल साबित करना पड़ रहा भूतपूर्व सैनिक हूं
नगर निगम की तरफ से भूतपूर्व सैनिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी जाती है। इसके लिए एक बार पूर्व सैनिक होने के कागजात जमा करवा दिए थे, लेकिन हर साल कागजात मांगे जा रहे हैं। जब प्रॉपर्टी आईडी नंबर नहीं बदला, तो फिर बार-बार कागजात मांगने का क्या औचित्य है।
-प्रद्युमन सिंह, निवासी राजेंद्रा कॉलोनी
....

35 मिनट से लाइन में खड़ा हूं
निगम की तरफ से 97 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का बिल भेजा गया था। काउंटर नंबर एक पर जमा कराने आया तो कहा गया कि काउंटर नंबर 3 व 4 पर वेरिफाई करवाओ। अब 35 मिनट से लाइन में खड़ा हूं। बिल वेरिफाई होने के बाद टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।
-राहुल, निवासी बड़ा बाजार
....
मार्च में भेजा था बिल, अब कह रहे नया निकलवाओ
पिछले माह में ही प्रॉपर्टी टैक्स का 672 रुपये बिल भेजा गया था। आज जमा करवाने आया तो कहा गया कि बिल पहले वेरिफाई करवाकर लाओ। निगम को ही नया बिल भेजना चाहिए था।
-रघुबीर सिंह, निवासी गौड़ स्कूल के नजदीक
....
प्रॉपर्टी किसी और के नाम कर दी, तीन माह से काट रहा हूं चक्कर
जमीन की रजिस्ट्री में प्रॉपर्टी पिता के नाम है, लेकिन निगम ने सर्वे में प्रॉपर्टी किसी अन्य के नाम कर दी। तीन माह से रिकाॅर्ड ठीक करवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं। आज रिकाॅर्ड ठीक हुआ तो अब टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में खड़ा हूं।
-अमित कुमार, निवासी रामनगर
...
54 जगह दे दिया 71 गज का बिल, छह माह से काट रहा हूं चक्कर
-नेहर कॉलोनी में पत्नी गीता के नाम 54 गज की प्रॉपर्टी है, लेकिन नगर निगम ने 71 वर्ग गज का बिल बनाकर भेज दिया। बिल ठीक कराने के लिए छह माह से चक्कर काट रहा हूं। अधिकारी परेशानी का समाधान करवाएं।

-ठाकुर लाल निवासी नेहरू कॉलोनी
...........
वर्जन-
-आम लोगों की परेशानी जायज है। व्यवस्था को और अपडेट किया जाएगा। नए साल के प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने पर जोर दिया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

17सीटीके6 नगर निगम काउंटर पर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल वेरिफाई कराने के लिए लगी लाइन। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed