फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation will remove encroachment in the markets from tomorrow, focus on Kila Road, Railway Road and Gandhi Camp

Rohtak News: नगर निगम कल से हटाएगा बाजारों में अतिक्रमण, किला रोड, रेलवे रोड व गांधी कैंप पर फोकस

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will remove encroachment in the markets from tomorrow, focus on Kila Road, Railway Road and Gandhi Camp
37...किला रोड बाजार के बाहर दुकानदारों को अतिक्रमण ना करने के बारे में समझाते नगर निगम के एलओ स
रोहतक। नगर निगम सोमवार से बाजारों में अतिक्रमण हटाएगा। पुलिस की टीम भी साथ रहेगी। पहले चरण में किला रोड, रेलवे रोड व गांधी कैंप बाजार पर फोकस किया जाएगा। शनिवार को निगम की टीम तीनों बाजारों में पहुंची और व्यापारियों को चेतावनी देकर आई कि स्वयं सामान हटा लें, नहीं तो निगम जब्त कर लेगा। उधर, किला रोड के व्यापारियों ने सोमवार को मार्केट एसोसिएशन की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


दिवाली से पहले नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था कि शहर को सुंदर बनाया जाना है। इसके लिए प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाना अनिवार्य है। तय हुआ था कि त्योहारी सीजन को देखते हुए दिवाली के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शनिवार को एलओ संदीप बतरा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ किला व रेलवे रोड पर पहुंची और दुकानदारों को चेतावनी दी कि स्वयं शटर से बाहर अतिक्रमण करके रखा सामान हटा लें, नहीं तो सोमवार से निगम की टीम सामान जब्त करके ले जाएगी। दुकानों के आगे फ्लैक्स व बोर्ड न रखें। रेहड़ी-फेड़ी वालों के अवैध ठेले भी जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
निगम का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं है बल्कि शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। ऐसे में अब कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
.......
निगम की टीम बाजार में आई थी। किला रोड के व्यापारियों की सोमवार सुबह निगम के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में पूछा जाएगा कि व्यापारी दुकान के आगे कहां तक अपना सामान रख सकते हैं। किसी तरह का तनाव न हो, इसलिए तालमेल करके अतिक्रमण हटाया जाएगा।
- बिट्टू सचदेवा, पूर्व प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
...
दिवाली से पहले निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके शटर से तीन फीट जगह तक सामान रखने की मांग थी। निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि दुकानदारों को भी परेशानी न हो।

- अजीत चुघ, प्रधान गांधी कैंप मार्केट
...
ये बाजार किए गए हैं चयनित
निगम की तरफ से पहले चरण में किला रोड, रेलवे रोड व गांधी कैंप बाजार के अतिक्रमण पर फोकस किया जाएगा। दूसरे चरण में शिवाजी कॉलोनी, डी पार्क, शीला बाईपास, भिवानी स्टैंड, गोहाना अड्डा, दिल्ली बाईपास व अन्य उन बाजारों में कार्रवाई होगी जहां अतिक्रमण की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed