फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal corporation vandalized Jain place, Jain society did road jam

नगर निगम ने जैन स्थानक में की तोड़फोड़, जैन समाज ने किया रोड जाम

Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation vandalized Jain place, Jain society did road jam
रेलवे रोड बाजार में नगर निगम द्वारा तोड़ा गया जैन स्‍थानक का छज्जा। संवाद
रोहतक। शहर के रेलवे रोड बाजार में शुक्रवार सुबह नगर निगम द्वारा धार्मिक स्थान जैन स्थानक में अवैध बिल्डिंग निर्माण के नाम पर तोड़फोड़ करने से हंगामा हो गया। जैन समाज के लोग न केवल निगम की गाड़ियों के आगे लेट गए, बल्कि बाजार बंद कर दिया। एसडीएम व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। साथ ही मामले की उचित कार्रवाई की मांग की। जबकि निगम प्रशासन का कहना है कि बिल्डिंग कॉमर्शियल है, तीन नोटिस के बाद भी बिना नक्शा पास कराए निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड पर जैन समाज की आस्था का प्रतीक जैन स्थानक है, जहां श्वेतांबर जैन साधु व संत आकर ठहरते हैं। स्थानक का संचालन श्री एसएस जैन सभा की ओर से किया जाता है, जिसकी पूरी कार्यकारिणी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम रेलवे रोड पर पहुंची। उस समय स्थानक का दरवाजा बंद था। निगम के कर्मचारी साथ लगते भवन से स्थानक की छत पर पहुंचे और छज्जे के ऊपर किए जा रहे दीवार निर्माण को गिरा दिया। इससे जैन समाज में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग रेलवे रोड पर एकत्रित हो गए और सड़क के बीचोंबीच दरी बिछाकर रोड जाम कर दिया। साथ ही नगर निगम की गाड़ी को घेर लिया। निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर व दूसरी कर्मचारी तो इधर उधर से निकल गए, लेकिन गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी गई। हंगामे की सूचना पाकर एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी डॉक्टर रवींद्र मौके पर पहुंचे। लोगों के गुस्से को देखते हुए तीन थानों शहर, पुरानी सब्जी मंडी व आर्य नगर से पुलिस बुलानी पड़ी। जैन समाज के लोगों ने एसडीएम व डीएसपी के सामने अपना रोष व्यक्त किया। साथ ही नगर निगम पर लोगों ने मौखिक तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े। दोपहर करीब दो बजे के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मुश्किल से हटाया
जैन समाज के लोग निगम की कार्रवाई को लेकर बेहद नाराज नजर आए। निगम के खिलाफ नारेबाजी की और सवाल किया कि अगर बिल्डिंग कॉमर्शियल है तो निगम ने पूरे शहर को छोड़कर एक धार्मिक व समाज के स्थल को ही कार्रवाई के लिए क्यों चुना। निगम प्रशासन को इसका जवाब देना होगा। कुछ लोग नगर निगम की गाड़ी के आगे लेट गए। मुश्किल से पुलिस ने लोगों को गाड़ी के आगे से हटाया, ताकि मामला शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
एसडीएम ने कहा, किसी ने जानबूझकर बिल्डिंग को टारगेट किया तो होगी कार्रवाई
एसडीएम राकेश कुमार ने जैन समाज के लोगों को समझाया कि प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। बिल्डिंग को लेकर कोई योजना नहीं थी। यह नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की अलग कार्रवाई बताई गई है। अगर किसी ने जानबूझ कर जैन स्थानक को टारगेट बनाकर कार्रवाई की है तो मामले में सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए निगम के आला अधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद जैन समाज के लोग शांत हुए।
1955 से नहीं मिला निगम से प्रॉपर्टी टैक्स बिल
रेलवे रोड पर 1955 से जैन स्थानक में धार्मिक गतिविधि चल रही हैं, जिसका संचालन श्री एसएस जैन सभा करती है। अगर नगर निगम के रिकॉर्ड में बिल्डिंग कॉमर्शियल है तो आज तक प्रॉपर्टी टैक्स का बिल क्यों नहीं दिया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा तीन नोटिस देने का दावा भी गलत है। अगर निगम ने बिल्डिंग को लेकर कोई नोटिस दिया है तो उसकी रिसीविंग दिखाएं। इतना ही नहीं, निगम की टीम सुबह पहुंची तो जैन सभा के किसी पदाधिकारी को सूचित क्यों नहीं किया।
- पवन जैन, प्रधान श्री एसएस जैन सभा
निगम के रिकॉर्ड में बिल्डिंग कॉमर्शियल, तीन नोटिस दिए
नगर निगम के रिकॉर्ड में बिल्डिंग कॉमर्शियल है। अब शोरूम का निर्माण किया जा रहा है। तीन बार निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सरकार की गाइडलाइन के तहत निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। - राजीव विज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर निगम
शहर में बिल्डिंग अधिनियम के तहत भवन निर्माण करने पर कार्रवाई होती रही है। रेलवे रोड की यह बिल्डिंग रिकॉर्ड में कामर्शियल है। नोटिस देने के बावजूद भी जवाब नहीं दिया गया। सोमवार को आकर पूरे मामले की जांच कराऊंगा।
- डॉक्टर नरहरि बांगड़, आयुक्त नगर निगम
रेलवे रोड स्थित जैन स्थानक में निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई की है, इसका प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान से कोई संबंध नहीं है। निगम के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर जानबूझ कर टारगेट बनाकर कार्रवाई की गई है तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- राकेश कुमार, एसडीएम रोहतक
शहर में छह मंजिला बिल्डिंग बन गई, जैन स्थानक में ही कार्रवाई क्यों
नगर निगम प्रशासन के आगे शहर में जगह-जगह छह-छह मंजिला बिल्डिंग बन गई। क्या सभी बिल्डिंग नियमों के तहत बनी हैं। एक धार्मिक भवन पर ही कार्रवाई क्यों की गई। इसका निगम अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से भी फोन पर बात हुई है। उन्होंने भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
- डिंपल जैन, पार्षद वार्ड नंबर 16
जैन स्थानक के ऊपर बन रही बिल्डिंग में तोड़फोड़ को लेकर समाज में रोष है। मामले को लेकर निगम आयुक्त डॉक्टर नरहरि बांगड़ से बात की है। उन्होंने सोमवार को आकर मामले की जांच का भरोसा दिया है।

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
ये भी पहुंच रेलवे रोड पर
जैन स्थानक में बन रही बिल्डिंग में तोड़फोड़ की सूचना पाकर विहिप के नेता सुरेंद्र जैन, समाजसेवी राजेश जैन, जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष नवीन जैन, पूर्व महामंत्री नरेश जैन व समाज के अन्य लोग भी पहुंचे।

रेलवे रोड बाजार में हंगामे के दौरान व्यापारियों को समझाती पुलिस। संवाद

रेलवे रोड बाजार में हंगामे के दौरान व्यापारियों को समझाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed