फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal corporation sanitation workers demonstrated

Rohtak News: नगर निगम के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 Aug 2024 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation sanitation workers demonstrated
12सीटीके09..नगर निगम में सोमवार प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने परिसर में गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। अधूरी तैयारी होने के कारण कर्मचारी काले झंडे व हाथ में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन नहीं कर सके। प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि समय के अभाव में पूरी तैयारी नहीं कर सके। अब मंगलवार को भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि निकाय मंत्री सुभाष सुधा के साथ चार अगस्त को चंडीगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें 24 मांगों में से 12 पर सहमति बन गई थी। तय हुआ था कि सरकार 10 अगस्त तक मांगों को लेकर पत्र जारी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में 11 अगस्त को रोहतक में राज्यस्तरीय कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि 12 व 13 अगस्त को हर शहर में सफाईकर्मी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 11 बजे सफाईकर्मी निगम के परिसर में स्थित पार्क में एकत्रित हुए और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि सफाई कर्मियों का 13 अगस्त को भी प्रदर्शन होगा। इसके बाद 20 अगस्त को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही 21 व 22 अगस्त का हड़ताल रहेगी। इस मौके पर महासचिव सरवन बोहत, कोषाध्यक्ष विक्की बिड़लान, जिला प्रधान अनिल कांगड़ा, संरक्षक मुन्नू चावरिया, उप प्रधान सर्व कर्मचारी संघ राजेश बागड़ी, अग्निशमन विभाग से मनीष, सुनील, हरिओम, अरुण ढुल, जतिन, अंकित, जितेंद्र शर्मा, रवि चढ़ा, सतपाल बिड़लान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed