फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal corporation received tax of Rs 10 lakh on holiday, only four days left for exemption

Rohtak News: नगर निगम में छुट्टी के दिन 10 लाख रुपये टैक्स आया, छूट के बचे चार दिन

Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation received tax of Rs 10 lakh on holiday, only four days left for exemption
रोहतक। नगर निगम की ओर से रविवार को छुट्टी के दिन करीब 10 लाख का टैक्स जमा हुआ। अब 10 प्रतिशत छूट लेने के लिए मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। 31 जुलाई के बाद चालू वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

आयुक्त की तरफ से छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच खोलने की हिदायत दी थी क्योंकि काफी संख्या में लोग छूट की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण टैक्स जमा करवाने आ रहे हैं। सुबह 9 बजे नागरिक सुविधा केंद्र पर बनाए गए चारों केंद्रों पर कर्मचारी पहुंच गए।
विज्ञापन

पहले दो घंटे में आठ से 10 लोग ही टैक्स जमा करवाने आए। इसके बाद संख्या बढ़ती चली गई। शाम 5 बजे तक 150 के करीब लोगों ने टैक्स जमा करवाया जबकि सामान्य दिनों में टैक्स जमा करवाने वालों की संख्या 500 तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 28, 29, 30 व 31 जुलाई को शाम 5 बजे तक ही टैक्स में छूट मिल सकेगी। ऐसे में निगम आयुक्त ने हिदायत दी है कि टैक्स ब्रांच लगातार सक्रिय रहेगी। टैक्स जमा करवाने में किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आदेश दिए हैं कि सामान्य स्थिति में किसी कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed