{"_id":"67f6d4eec293bd1c570e35b4","slug":"municipal-corporation-presented-a-budget-of-rs-296-crore-rohtak-news-c-17-roh1019-631627-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगर निगम ने 296 करोड़ रुपये का बजट पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगर निगम ने 296 करोड़ रुपये का बजट पेश किया
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की तरफ से बुधवार 296 करोड़ का बजट पेश किया गया। पिछली साल से 21 करोड़ कम आय का अनुमान रखा गया है, साथ ही निगम पिछले साल की अनुमानित आय का आंकड़ा नहीं छू सका।
एक करोड़ रुपये कम आय हुई है। इससे नाराज पार्षदों ने निगम अधिकारियों से मांग की कि निगम की आय बढ़ाई जाए। खुद निगम की बिल्डिंग खाली पड़ी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
जिला विकास भवन में हुई बैठक में सुबह 11 बजे केवल एकमात्र पार्षद कपिल नागपाल पहुंचे। उनके बाद मेयर रामअवतार वाल्मीकि आए, जो पार्षदों का इंतजार कर एक बार चले गए। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व शकुंतला खटक के आने के बाद मेयर दोबारा सदन में आए। मुख्य लेखा अधिकारी देवेंद्र ने 2025-26 का बजट पेश किया, जहां 296 करोड़ रुपये की आय व 273 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है। 2023-24 में 240 करोड़ की जगह 217 करोड़ व 2024-25 में 317 करोड़ की जगह 217 करोड़ की आय हुई।
विज्ञापन
निगम की बिल्डिंग जर्जर हो रही
वार्ड-7 से भाजपा पार्षद कपिल नागपाल ने कहा कि उनके वार्ड में शहीद भगत सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व पार्किंग खाली पड़ी है। निगम प्रशासन आय बढ़ाने के लिए भवन को लीज या किराये पर नहीं दे सका। सिविल अस्पताल के सामने निगम की दुकानें जर्जर हो गईं, लेकिन उनको किसी को नहीं दिया गया।