फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation issues notice to traders, remove ramps, stairs and balconies built on drains within two days

Rohtak News: व्यापारियों को नगर निगम का नोटिस, दो दिन में हटाएं नाले पर बने रैंप, सीढ़ी व छज्जे

Wed, 02 Jul 2025 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation issues notice to traders, remove ramps, stairs and balconies built on drains within two days
किला रोड पर बीच बाजार में लगे बिजली के खंभों पर तारों का जाल। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के किला रोड बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम व व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं। निगम की तरफ से व्यापारियों को नाले पर बनाई गई सीढ़ी, रैंप व छज्जे दो दिन में हटाने का नोटिस दिया है, जबकि व्यापारियों ने मांग की है कि बाजार में बीचोबीच जाल बनाया जाए। निगम ने इसके लिए बिजली निगम से रिपोर्ट मांगी है।

किला रोड बाजार में बिजली के खंभे बाजार के बीचोबीच लगे हैं, इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। निगम नाले बनाकर इन बिजली के खंभों को हटाना चाहता है। इसके लिए तीन बार व्यापारियों व निगम अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। इसके बावजूद सहमति नहीं बन सकी है। निगम की तरफ से व्यापारियों को नोटिस देकर दो दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अगर व्यापारी खुद अतिक्रमण नहीं हटाते तो निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले बाजार के व्यापारी निगम आयुक्त से मिले। बोले- वे बिजली के खंभे बीच से हटवाकर सड़क के किनारों पर लगवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन खंभों पर केबल बीचोबीच जाल बनाकर बांधी जाएं, क्योंकि छज्जों के नजदीक तार होंगी तो हादसे का डर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने इसके लिए बिजली निगम के एसडीओ व दूसरे अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे व्यापारियों के साथ बैठक करके पूरी
व्यापारी नाले के ऊपर व बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बिजली के खंभों पर जाल बांधा जाए, ताकि तार बीचोबीच लग सकें। निगम का नोटिस मिला है, जिसके बारे में अधिकारियों से बात करेंगे।

- सुनील बोंटरा, आयुक्त, नगर निगम
---------
दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर नगर निगम की टीम दुकानों के बाहर बने स्लैब को हटाएगी। इसके बाद किला रोड के सुंदरीकरण के लिए कार्य शुरू करेगी। इसके लिए और भी नोटिस बांटे जाएंगे।
-डॉ. आनंद कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed