फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation issued notices to 500 defaulters for sealing of property

नगर निगम ने 500 बकायेदारों को प्रॉपर्टी सीलिंग के थमाए नोटिस

Wed, 25 Aug 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation issued notices to 500 defaulters for sealing of property
नगर निगम के तेवर प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर सख्त हो गए हैं। चिह्नित 500 बकायेदारों को प्रॉपर्टी सीलिंग के नोटिस थमा दिए गए हैं। एक सप्ताह में टैक्स जमा न होने पर निगम सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक हालात सही नहीं है, ऊपर से हर माह वेतन के रूप में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। तमाम प्रयास के बावजूद निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली रफ्तार नहीं पकड़ रही है। चालू वित्तीय वर्ष में निगम को 1.98 लाख प्रॉपर्टी से 50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करनी है। पांच माह गुजरने के बावजूद निगम अभी तक करीब 8.50 करोड़ रुपये ही वसूली कर सकी है। ऐसे में 41.50 करोड़ रुपये की वसूली चुनौतीपूर्ण है। वहीं, निगम अधिकारी लगातार टैक्स वसूली पर जोर दे रहे हैं मगर रफ्तार नहीं बढ़ पा रही। इस वजह से निगम प्रशासन के तेवर एकदम सख्त हो गए हैं। जिसके चलते बड़े 500 बकायेदारों को प्रॉपर्टी सीलिंग के नोटिस थमा दिए गए हैं। जिसमें एक सप्ताह के अंदर टैक्स जमा न करने पर सीधे सीलिंग की कार्रवाई करने की हिदायत है। अधिकारियों ने तय किया है कि एक सप्ताह में यदि टैक्स जमा नहीं हुआ तो रणनीति बनाकर प्रॉपर्टी को सील करना शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के मुख्य कराधान अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि अभी तक करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स ही जमा हो सका है। इसके चलते करीब 500 बकायेदारों को सीलिंग के नोटिस थमा दिए गए हैं। एक सप्ताह में टैक्स जमा न करवाने पर रणनीति के तहत सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed