फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation: Headquarters sent back the budget of Rs 299 crore, now it will have to be passed by the House.

नगर निगम : मुख्यालय ने वापस भेजा 299 करोड़ का बजट, अब सदन से कराना होगा पास

Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Headquarters sent back the budget of Rs 299 crore, now it will have to be passed by the House.
03सीटीके23 सेक्टर-1 में सड़क की जर्जर हालत के दौरान निकलते राहगीर। संवाद
रोहतक। मुख्यालय की तरफ से नगर निगम की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भेजा गया 299 करोड़ का बजट लौटा दिया है। कहा है कि बजट को सदन में पास करवाकर भेजे। अगर सदन बजट में संशोधन करवाना चाहे तो कर सकता है। बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तैयारी है। इसे सात, आठ या नौ अप्रैल में से एक दिन होने वाली सदन की पहली बैठक में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के अंदर रोहतक नगर निगम का अहम स्थान है। चुनावी साल 2024-25 में नगर निगम की तरफ से 3 अरब 17 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, जबकि 2025-26 के लिए 299 करोड़ का बजट बनाकर मुख्यालय भेजा गया। मार्च में सदन शपथ नहीं ले सका था, इसलिए अधिकारियों ने अपने स्तर पर बजट मुख्यालय बनाकर भेज दिया। अब सदन तैयार हो चुका है। मेयर रामअवतार वाल्मीकि व 22 पार्षद कार्यभार संभाल चुके हैं। ऐसे में मुख्यालय ने बजट लौटा दिया है। इतना ही नहीं, पिछली बार सफाई पर 60 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन इस बार 54 करोड़ का प्रावधान किया गया। ऐसे में सफाई का बजट बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह प्रॉपर्टी टैक्स में आय का लक्ष्य पिछली बार 35 करोड़ था, लेकिन इस बार घटाकर 28 करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने भेजा मेयर को पत्र
बुधवार को मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कैनाल रेस्ट हाउस में पार्षदों के साथ बैठक की थी। सदन की पहली बैठक को लेकर एजेंडा पर चर्चा हुई। साथ ही, मेयर ने निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह से बात की थी। आयुक्त ने डीसी धीरेंद्र खड़गटा व अधिकारियों से बात करके तिथि तय करने के लिए कहा था। अब वीरवार को निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता ने मेयर को पत्र लिखकर कहा है कि निगम प्रशासन सात, आठ व नौ अप्रैल में से एक दिन बैठक के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के अभाव में बैठक में रख सकेंगे पार्षद एजेंडा

निगम एक्ट के तहत पार्षदों से कम से कम सात-आठ दिन पहले एजेंडा मांगा जाना चाहिए, लेकिन अब सदन की पहली बैठक के लिए समय कम है। ऐसे में पार्षद बैठक के अंदर ही एजेंडा रख सकते हैं। निगम प्रशासन अपना एजेंडा तैयार कर रहा है। पहले सदन में बजट पर चर्चा कर उसे पास किया जाएगा। इसके बाद दूसरे एजेंडों पर चर्चा होगी।

मेयर को पत्र लिखकर सात, आठ व नौ अप्रैल में से किसी एक दिन सदन की बैठक करने के लिए प्रस्ताव दिया है। साथ ही, मुख्यालय की हिदायतों के तहत बैठक में बजट पास कराया जाएगा। अगर सदन बजट में संशोधन करना चाहे तो कर सकता है।
- नमिता, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed