फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation failed in collecting property tax, tax will be deposited on Saturday and Sunday also

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में नगर निगम नाकाम, शनिवार और रविवार को भी जमा होगा टैक्स

Mon, 25 Dec 2023 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation failed in collecting property tax, tax will be deposited on Saturday and Sunday also
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में निगम साबित हो रहा है। 31 मार्च तक 35 करोड़ रुपये की रिकवरी करनी थी, लेकिन अब तक मात्र 20 करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं। जबकि वित्त वर्ष पूरा होने में मात्र तीन माह छह दिन का समय बचा है। वर्ष 2024 चुनावी है, ऐसे में निगम टैक्स जमा कराने वालों की भवन सील करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। ब्याज माफी का 31 दिसंबर को आखिरी दिन है। ऐसे में निगम अब शनिवार और रविवार को भी टैक्स ब्रांच खोलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क आय का प्रमुख साधन है। साल 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन निगम उसे हासिल करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। पूरे साल में 35 करोड़ के करीब टैक्स जमा हो सका। मुख्यमंत्री ने निगम आयुक्तों को हिदायत दी थी कि साल 2023-24 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य ऐसा तय करें, जो हासिल करना संभव हो सके। ऐसे में निगम प्रशासन की तरफ से 35 करोड़ रुपये रिकवरी का टागरेट रखा था, लेकिन अब भी निगम हासिल नहीं कर पा रहा है। रिकवरी बढ़ाने के लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक बकाया पर पूर्ण ब्याज माफी व चालू वित्त वर्ष के टैक्स को स्वयं प्रमाणित करने पर 15 प्रतिशत की छूट दे रखी है। इसके बावजूद बकायेदार व आम लोग टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं। दिसंबर तक 20 करोड़ के करीब ही टैक्स की राशि जमा हो सकी है।
विज्ञापन

बाक्स
शनिवार व रविवार को भी होगा टैक्स जमा
सरकार ने 31 दिसंबर छूट की आखिरी तिथि तय कर रखी है। जबकि उस दिन रविवार है। ऐसे में निगम ने शनिवार व रविवार को भी टैक्स ब्रांच खोलने की तैयारी की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स जमा करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
टैक्स की रिकवरी का पूरा प्रयास किया जा रहा है। शनिवार व रविवार को भी टैक्स जमा होगा। बकायेदारों की सूची तैयार है। निगम चालू वित्त वर्ष तय लक्ष्य हासिल करेगा।
अशोक कुमार, जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed