फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Multan Sabha's 25th Virat Sant Sammelan from 22nd

Rohtak News: मुल्तान सभा का 25वां विराट संत सम्मेलन 22 से

Tue, 19 Nov 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Multan Sabha's 25th Virat Sant Sammelan from 22nd
झज्जर। मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम धर्मशाला में मुल्तान सभा सेवा समिति के तत्वावधान में 25वें विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के प्रधान प्रवीण सुखीजा ने बताया कि स्वामी रामानंद गिरि महाराज हरिद्वार की अध्यक्षता में सिल्वर जुबली कार्यक्रम में संत सम्मेलन के दौरान 22 नवंबर को सायं 4:30 से रात 8 बजे तक बाई ब्रह्म सहजा नंद श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम झज्जर सत्संग एवं प्रवचन होंगे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव मुख्य वक्ता होंगे। शनिवार 23 नवंबर को 4:30 से 8 बजे तक रवि आहूजा भजनों की प्रस्तुति देंगे। रविवार 24 नवंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक गीता व्यास मानसमणि स्वामी उमानंद अधिष्ठाता श्री हरि मंदिर अमरधाम फर्रुखनगर, स्वामी विश्व रूपानंद गिरि महाराज सत्संग एवं प्रवचनों में अमृत वर्षा करेंगे।

समिति महासचिव मुकेश पोपली, उपप्रधान जगदीश कटारिया ने बताया कि तीन दिन तक होने वाले इस सत्संग कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा सहकारिता मंत्री मुख्यतिथि, मनीष ग्रोवर पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार, कप्तान बिरधाना प्रधान जिला परिषद झज्जर बतौर अति विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। जिले सिंह सैनी चेयरमैन नगर परिषद झज्जर, ईश्वर शर्मा पूर्व प्रधान नगर पालिका, वीरेंद्र सिंह कलश्यान समाजसेवी, राजकुमार कटारिया भाजपा नेता, रमेश वाल्मीकि विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed