फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MPhil and Pre-PhD examinations in MDU from today

एमडीयू में एमफिल व प्री-पीएचडी परीक्षाएं आज से

Sun, 06 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MPhil and Pre-PhD examinations in MDU from today
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 7 सितंबर से एमफिल व प्री-पीएचडी की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों के जरिये आयोजित की जाएंगी। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा प्रात: 10 बजे से आयोजित की जाएंगी। ऑफलाइन माध्यम से संबंधित विभागों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों व सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों द्वारा ऑनलाइन निगरानी गूगल मीट के जरिये की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, यूआईईटी निदेशक प्रो. राहुल ऋषि ने विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक विभागों के परीक्षा ड्यूटी के लिए तैनात प्राध्यापकों व अन्य कर्मियों को परीक्षा संचालन की जानकारी व प्रशिक्षण दिया। यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर कर्मी ललित गांधी ने ऑनलाइन परीक्षा की ऑनलाइन प्राक्टरिंग का डैमो-प्रशिक्षण दिया। किसी भी तकनीकी दिक्कत की सूरत में परीक्षा संबंधित तकनीकी टीम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed