{"_id":"6761dbbcf89eac08c606361b","slug":"mou-on-setting-up-kabaddi-academy-in-mdu-rohtak-news-c-17-roh1020-563997-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में कबड्डी अकादमी स्थापित करने पर एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में कबड्डी अकादमी स्थापित करने पर एमओयू
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) व जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के मध्य विश्वविद्यालय परिसर में कबड्डी अकादमी स्थापित करने तथा विश्वविद्यालय के चयनित कबड्डी खिलाड़ियों को अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की उपस्थिति में कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने एमडीयू की ओर से तथा जेएसडब्लू के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दिव्यांशु सिंह ने जेएसडब्लू स्पोर्ट्स की ओर से एमओयू पर पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि यह एमडीयू के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ियों के क्षमता संवर्धन व एम्प्लॉयबिलिटी का नया अध्याय खोलेगा। इस सहभागिता से एमडीयू में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि एमडीयू शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ खेल गतिविधियों में अव्वल है।
दिव्यांशु सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी एमडीयू के साथ एमओयू विश्वविद्यालय ही नहीं, प्रदेश तथा देश में कबड्डी स्पोर्ट्स की उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देगा। उन्होंने कहा कि जेएसडब्लू स्पोर्ट्स एमडीयू परिसर में 60 लाख रुपये का निवेश कर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष लगभग 30 कबड्डी खिलाड़ियों का चयन एमडीयू व जेएसडब्लू स्पोर्ट्स करेगी, ताकि उनको उन्नत प्रशिक्षक देकर कबड्डी स्पोर्ट्स कॅरिअर के लिए तैयार कर सके। इस मौके पर खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, प्रो. अरुण नंदा, प्रो. विनीता हुड्डा, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, चीफ कंसल्टेंट आउटरीच प्रो. राजकुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी व जेएसडब्लू स्पोर्ट्स प्रतिनिधि पलाश तिवारी उपस्थित रहे।