फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Motivating children to go to school

Rohtak News: बच्चों को स्कूल जाने को करेंगे प्रेरित

Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Motivating children to go to school
रेवाड़ी। जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए 23 मार्च से प्रवेश उत्सव अभियान शुरू किया जाएगा। शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों की स्थिति की जानकारी जुटाएंगे और जानने का प्रयास करेंगे कि किन कारणों से विद्यार्थियों ने पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन

शिक्षक अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे तथा उन्हें दोबारा स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। गांव और वार्ड स्तर पर सर्वे कर विद्यार्थियों का डाटा एकत्रित किया जाएगा जिसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

इस डाटा के आधार पर ड्रॉपआउट छात्रों की पहचान कर उन्हें दोबारा दाखिला दिलाने की योजना बनाई जाएगी। अभियान के दौरान राजकीय स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, वर्दी भत्ता, सुपर-100 और मिशन बुनियाद जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जिले में कुल 393 राजकीय स्कूल हैं जिनमें 32 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। इसी कड़ी में अभिभावक-शिक्षक बैठकों का आयोजन कर विद्यार्थियों के दाखिले, स्थानांतरण और ठहराव पर चर्चा होगी। यह अभियान जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed