फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother will be adorned with Chunari and dress from Surat on Navratri

Rohtak News: नवरात्र पर सूरत की चुनरी और पोशाक से होगा माता का शृंगार

Sat, 29 Mar 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 29 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Mother will be adorned with Chunari and dress from Surat on Navratri
28सीटीके04 रेलवे रोड पर नवरात्र के लिए मां दुर्गा की चुनरी, पोशाक और अन्य सामग्री खरीदती महिला
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। नवरात्र पर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं में नवरात्र को लेकर उत्साह साफ नजर आने लगा है। बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। मंदिरों में साफ सफाई व मां दुर्गा की प्रतिमाओं का साज शृंगार शुरू हो गया है। यही नहीं इस बार माता का शृंगार सूरत की चुनरी व रंग बिरंगी पोशाक से होगा। इसके लिए बाजार में सूरत से चुनरी व पोशाकें विशेष तौर पर मंगवाई गई हैं। ये रंग बिरंगी पोशाकें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं।
बाजार में दुकानों पर सूरत से मंगाई गई चुनरी की मांग अधिक है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मां दुर्गा इस नवरात्र पर सूरत की चुनरी ओढ़कर भक्तजनों को दर्शन देंगी। रेलवे पर दुकानों के बाहर नवरात्र सामग्री के स्टाॅल लगे हुए हैं। इन पर नवरात्र पर्व का करीब 20 से अधिक प्रकार का सामान लगा हुआ है। दुकानदार गोलू ने बताया कि इस बार सूरत से मंगाई गई अनेक प्रकार के रंग-बिरंगी डिजाइन में बनी चुनरी व पोशाक की लोग अधिक खरीद कर रहे हैं। करीब 10 रुपये से 700 रुपये तक में माता की चुनरी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

साथ ही, मार्बल पत्थर से बनी मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी गुजरात से मंगाई गई हैं। पूजा अर्चना के लिए प्रतिमाएं 100 से लेकर 2000 रुपये तक में बेची जा रही हैं। वहीं, दुकानदार सुमित ने बताया कि दुर्गा पूजन के लिए करीब 16 से अधिक प्रकार की पूजा सामग्री है। इसमें माता का शृंगार, चुनरी, लोंग, इलायची, सुपारी, चाैकी, आसन, प्रसाद, रोली, मोली, कपूर, ज्यों, गंगाजल, पंचमुखी ज्योत, अखंड ज्योत, आभूषण, पोशाक व विभिन्न प्रकार की मालाएं शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नवरात्र से प्रारंभ होगा नव संवत्सर 2082
चैत्र मास नवरात्रों से नव संवत्सर का भी प्रारंभ हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप पाठक ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास में पहले नवरात्र से सिद्धार्थ नामक संवत्सर शुरू हो रहा है। 30 मार्च को पहले नवरात्र से 2082 संवत्सर का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस संवत्सर में राजा सूर्य नारायण रहेंगे।

28सीटीके04 रेलवे रोड पर नवरात्र के लिए मां दुर्गा की चुनरी, पोशाक और अन्य  सामग्री खरीदती महिला

28सीटीके04 रेलवे रोड पर नवरात्र के लिए मां दुर्गा की चुनरी, पोशाक और अन्य सामग्री खरीदती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed