{"_id":"66317f18134a5c74770f1236","slug":"mother-laid-the-innocent-child-on-the-bed-after-feeding-him-milk-death-due-to-entanglement-in-the-respiratory-tract-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109943-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मां ने दूध पिलाकर मासूम को बेड पर लिटाया, सांस नली में फंसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मां ने दूध पिलाकर मासूम को बेड पर लिटाया, सांस नली में फंसने से मौत
Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
भूमि फाइल फोटो
बेरी (झज्जर)। बाघपुर गांव में सोमवार देर शाम सांस नली में दूध फंसने से पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मां ने बच्ची को अपना दूध पिलाने के बाद बेड पर लिटा दिया था। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटी तो देखा बच्ची बेहोश थी। आनन-फानन में परिजन बच्ची को बेरी के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बाघपुर निवासी योगेश ने बताया कि सोमवार देर शाम उसकी पत्नी ने पांच माह की बेटी भूमि को अपना दूध पिलाया था। दूध पिलाने के बाद वह भूमि को बेड पर लिटाकर भैंस का दूध निकालने चली गई थी। जब वापस लाैटी तो बच्ची बेहोश थी। डॉक्टरों ने बताया कि सांस नली में दूध फंसने से बच्ची की मौत हुई है।
पैदा होने के बाद डेढ़ माह पीजीआई में थी भर्ती
योगेश ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। उसका बड़ा बेटा करीब 4 साल, दूसरी बेटी करीब ढाई साल की और भूमि पांच माह की सबसे छोटी थी। जब भूमि पैदा हुई थी तो उसका वजहन 900 ग्राम था। इस पर करीब डेढ़ माह तक उसे पीजीआई में भर्ती रखना पड़ा था।
विज्ञापन
एक्सपर्ट व्यू : बच्चे को लिटाकर न पिलाएं दूध, डकार जरूर दिलवाएं
मां को कभी भी बेड पर लेटकर बच्चे को दूध नहीं पिलाना चाहिए और न ही दूध पिलाने के बाद एकदम लिटाना चाहिए। बच्चे को दूध पिलाने के बाद तब तक कंधे पर लगाकर रखें जब तक वह डकार न ले ले। डकार दिलाने के लिए बच्चे की कमर सहलानी चाहिए। अगर बच्चे को दूध पिलाने का सही तरीका न पता हो तो नजदीकी अस्पताल में जाकर पता करें।
- डॉ. दीपांशु मनचंदा, एमओ, नागरिक अस्पताल बेरी
गांव बाघपुर में सांस की नली में मां का दूध फंसने से पांच माह की बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
- रणबीर, एसआई थाना बेरी।