फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother became emotional after seeing son's dead body, father said- Don't cry, my son came wrapped in the tricolor

Rohtak News: बेटे का शव देख मां हुईं भावुक, पिता बोले-रो मत तिरंगे में लिपटकर आया म्हारा लाल

Fri, 11 Jul 2025 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mother became emotional after seeing son's dead body, father said- Don't cry, my son came wrapped in the tricolor
रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुर​​भि। - दीपक खन्ना
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लड़ाकू विमान हादसे में बलिदानी पायलट स्क्वॉड्रन लीडर लोकेन्दर सिंह सिंधू की पार्थिव देह वीरवार शाम 6 बजे घर पहुंची। बेटे का पार्थिव शरीर देखते ही मां अनीता भावुक हो गईं। पिता जोगेन्दर ने दिलासा देते हुए कहा-रो मत म्हारा लाल तिरंगे में लिपटकर आया है। बोले-हर किसी का बेटा यूं बाप का नाम रोशन नहीं करता।
पत्नी डाॅ. सुरभि ने एक माह के बेटे अभ्युदित के साथ पहले तिरंगा चूमा फिर जयहिंद बोलकर लोकेन्दर को अंतिम विदाई दी। बहन अंजली बोलीं- रॉकी (लोकेन्दर के घर का नाम) तू जाते-जाते अपनी निशानी बेटे के तौर पर दे गया है। अब बेटे को सेना में भेजेंगे।
विज्ञापन

लोकेन्दर के पार्थिव शरीर पर फूलमालाएं अर्पित कर परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर घर से दो किलोमीटर दूर श्मशान घाट ले जाया गया। वायुसेना ने बलिदानी लोकेन्दर की पत्नी डाॅ. सुरभि को तिरंगा सौंपा। अंतिम यात्रा में शहीद लोकेन्दर सिंह सिंधू अमर रहे के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायुसेना की टुकड़ी ने दी सलामी

वायुसेना की गाजियाबाद, नजफगढ़ व सूरतगढ़ से आई टुकड़ियों ने हवाई फायर कर सलामी दी। जिला प्रशासन से उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह व जिला सैनिक बोर्ड की सचिव गौरिका सुहाग ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर लोकेन्दर को श्रद्धांजलि दी।

रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुरभि।  - दीपक खन्ना

रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुरभि। - दीपक खन्ना

रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुरभि।  - दीपक खन्ना

रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुरभि। - दीपक खन्ना

रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुरभि।  - दीपक खन्ना

रोहतक के शहीद पायलट लोकेन्दर सिंह सिंधू को अंतिम सलामी देतीं पत्नी डाॅ. सुरभि। - दीपक खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed