फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother and son beaten up for land grabbing in Bedwa

Rohtak News: बेड़वा में जमीन पर कब्जे के लिए मां-बेटे को पीटा

Sun, 07 Dec 2025 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten up for land grabbing in Bedwa
रोहतक। गांव बेड़वा में जमीन पर कब्जे के लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने मां-बेटे को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में महम थाने में सैमाण गांव की तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेड़वा गांव निवासी जयबीर ने बताया कि उसके दादा पीरू की 19 कनाल 12 मरले जमीन है। इस जमीन पर उनके परिवार का 80-85 साल से कब्जा है। चार-पांच माह से आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कब्जा रुकवा दिया। अदालत में केस विचाराधीन है।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को करीब तीन बजे वह खेत में गेहूं की बिजाई कर रहा था। मां व भतीजा साथ थे। आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपी सैमाण निवासी देवीलाल ने उनकी कलाई व बाएं पैर पर लाठी से वार किए। साथ ही उनकी मां के साथ माया देवी व चांद की घरवाली ने मारपीट की। आरोपी चांद, बजे, रामकुमार व अन्य ने ट्रैक्टरों की तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed