फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than two and a half gate passes issued for the first time

पहली बार जारी हुए ढाई से ज्यादा गेट पास

Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
More than two and a half gate passes issued for the first time
नई अनाज मंडी में ट्रॉली से गेहूं उतारते मजदूर । संवाद न्यूज एजेंसी
नई अनाज मंडी में शनिवार को पहली बार गेहूं बेचने के लिए ढाई सौ से ज्यादा गेट पास जारी किए गए। इनमें ज्यादातर किसान बिना शेड्यूल के ही अपना गेहूं बेचने मंडी पहुंचे थे।
विज्ञापन

रोहतक मंडी में शुक्रवार को गेहूं बेचने के लिए 176 किसानों का ही शेड्यूल था, जिनमें से सिर्फ तीन ही अपनी फसल बेचने आए। उधर, शाम पांच बजे तक 260 गेट पास जारी हो चुके थे, उस समय भी किसानों की लाइन लगी हुई थी। ये सभी किसान बिना शेड्यूल अपनी फसल बेचने आए थे। सरसों की खुली बोली से बिक्री जारी रही। शुक्रवार को सरसों बेचने के लिए 156 किसानों का शेड्यूल आया था, लेकिन एक भी गेट पास बनवाने नहीं पहुंचे। सरसों 5300 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है तो किसान 4650 रुपये में सरकार को क्यों देंगे। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि वीरवार रात तक जिले की सभी मंडियों में 14073 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई। रोहतक मंडी में व्यापारियों ने 132 मीट्रिक टन जौ की खरीद की है। कलानौर मंडी में 1754 एमटी, महम में 773 एमटी, सांपला में 6100 एमटी काहनौर में 598 एमटी व सांघी में 12 एमटी गेहूं खरीदी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि उसे बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। फसल अवशेष को खेतों में न जलाएं, इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। ऐसा करने वाले किसानों के खिला कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed