{"_id":"66ff317491de05511209ab39","slug":"more-than-400-voters-signed-the-oath-of-voting-rohtak-news-c-17-roh1020-518446-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 400 से ज्यादा मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर ली मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 400 से ज्यादा मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर ली मतदान की शपथ
विज्ञापन
रोहतक। मतदान के प्रति मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए वीरवार को अमर उजाला ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सनातन धर्म सभा दुर्गा भवन मंदिर में 400 से ज्यादा मतदाताओं ने हस्ताक्षर किए। साथ ही खुद मतदान करने व दूसराें को भी प्रेरित करने की यहां शपथ ली। डीएलसी सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान ने भी बतौर मुख्य अतिथि हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया।
वीरवार सुबह आठ बजे दुर्गा भवन मंदिर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू हुआ। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन करने के बाद मतदान को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर किए। यहां सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान ने हस्ताक्षर कर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। मतदाता खुद अपनी सरकार तय कर अपना विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके लिए योग्य व बेहतर प्रतिनिधियों को चुनें। यही प्रतिनिधि समाज व देश का विकास करेंगे। उन्होंने मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक बनने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान सरीखे प्रयास बेहतर हैं। अभियान में पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन, हरियाणा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर नागपाल व आसपास के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया।