फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 300 volunteer students were honored in SUPVA

Rohtak News: सुपवा में 300 से अधिक स्वयंसेवी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Sat, 30 Aug 2025 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
More than 300 volunteer students were honored in SUPVA
डीएलसी सुपवा में स्वयंसेवी छात्रों को सम्मानित करते समाजसेवी राजेश जैन, कुलपति डॉ. अमित आर्य, क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) ने शुक्रवार को सहयोग की भावना का जश्न मनाया। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने 300 से अधिक स्वयंसेवी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनके समर्पण और प्रयासों ने 14 अगस्त, 2025 को विश्वविद्यालय के 12वें स्थापना दिवस समारोह को शानदार बनाया था।
विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपनी पहली स्पोर्ट्स मीट का भी शुभारंभ किया। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रस्साकशी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन स्पर्धाएं हुईं। संकाय वर्ग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चिराग राजन टीम ने रस्साकशी प्रतियोगिता जीती। गैर-शिक्षण कर्मचारी वर्ग में खेल निदेशक नीरज मलिक की टीम ने प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन


विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी राजेश जैन ने कुलपति डॉ. आर्य के गतिशील नेतृत्व में विश्वविद्यालय में जीवंत कार्य, संस्कृति और नई ऊर्जा का संचार करने की सराहना की। रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक ने कहा, यह सम्मान केवल प्रशंसा का प्रतीक नहीं है बल्कि हमारे विद्यार्थी और संकाय समुदाय की सामूहिक शक्ति की स्वीकृति है। कुलपति डॉ. आर्य ने विवि परिसर में पौधरोपण अभियान का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed